टोक्यो ओलंपिक- मैच के दौरान गिर सकती है बर्फ, मुफ्त में मिल सकता है बर्फबारी का मजा

Published : Sep 13, 2019, 08:15 PM ISTUpdated : Sep 14, 2019, 12:45 PM IST
टोक्यो ओलंपिक- मैच के दौरान गिर सकती है बर्फ, मुफ्त में मिल सकता है बर्फबारी का मजा

सार

अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां तोक्यो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया।

टोक्यो. अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां तोक्यो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया। आयोजन समिति के सदस्य ताका ओकामुरा ने कहा,कि हम गर्मी से होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। यह पूरे वातावरण को ठंडा करने के लिए नहीं हो रहा लेकिन जब बर्फ की फुहारें दर्शकों को छुएंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।

इन खेलों की तैयारियों के लिए टोक्यो 2020 के आयोजकों की काफी प्रशंसा हुई है। निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कहा है कि उद्घाटन समारोह में एक साल से भी कम समय बचा है लेकिन टोक्यो सबसे अच्छा मेजबान बनने को तैयार है। आयोजकों के लिए हालांकि लेकिन प्रचंड गर्मी सिरदर्द की तरह साबित हो रही है और अगर खेलों के दौरान ऐसी गर्मी रही तो खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और दर्शकों के लिए यह परेशानी का सबब होगा।
(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

जब Nike ने Lionel Messi को हल्के में लिया, Adidas ने बना लिया अपना सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेसडर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी का जलवा, अर्जेंटीना के सभी 5 गोल अकेले कप्तान के नाम