बीच मैदान में सैल्यूट मारने वाले वेस्टइंडीज के बॉलर का धोनी को सलाम, लिखा- ये व्यक्ति एक प्रेरणा

Published : Jul 29, 2019, 04:34 PM ISTUpdated : Jul 29, 2019, 04:46 PM IST
बीच मैदान में सैल्यूट मारने वाले वेस्टइंडीज के बॉलर का धोनी को सलाम, लिखा- ये व्यक्ति एक प्रेरणा

सार

विकेट लेने के बाद सैल्युट ठोककर जश्न मनाने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने धोनी को सच्चा देश भक्त बताया है। सोशल मीडिया पर कॉटरेल ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह व्यक्ति क्रिकेट के लिए प्रेरणा है। साथ ही वह देशभक्त भी है।

जमैका.  विकेट लेने के बाद सैल्युट ठोककर जश्न मनाने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। उन्होंने धोनी को सच्चा देश भक्त बताया है। सोशल मीडिया पर कॉटरेल ने ट्वीट करते हुए लिखा- यह व्यक्ति क्रिकेट के लिए प्रेरणा है। साथ ही वह देशभक्त भी है। एक ऐसा व्यक्ति जो अपने देश के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे लिखा-  पिछले कुछ हफ्तों से अपने फ्रेंड्स के साथ जमैका में हूं। इस दौरान इन सब बातों पर सोचने समझने का वक्त मिला। 

 

कॉटरेल ने धोनी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैंने अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ इस वीडियो को शेयर किया, क्योंकि उन्हें पता था मैं अवार्ड लेकर कितना खुश महसूस करता हूं। 


कॉटरेल ने जो वीडियो शेयर किया है वो उस समय का है, जब धोनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। धोनी तब आर्मी की ड्रेस में अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के कारण 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। कपिल देव के बाद धोनी ये उपलब्धि पाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। 

खुद सेना से जुड़े रहे हैं कॉटरेल

वेस्टइंडीज के यह गेंदबाज खुद भी सेना से जुड़े रहे हैं। मैदान पर वो विकेट लेने के बाद सैल्युट करके सेलिब्रेट करते हैं। खुद कॉटरेल ने अपने बारे में बताया कि वे खुद पेशे से फौजी हैं। वह ऐसा आर्मी के सम्मान करते हैं।  29 साल के इस खिलाड़ी ने वेस्ट इंडीज के लिए साल 2015 में डेब्यू किया था। कॉटरेल ने कहा, 'ये एक मिलिट्री स्टाइल का सैल्यूट है। मैं पेशे से फौजी हूं। सलामी देकर मैं सिर्फ जमैका डिफेंस फोर्स के लिए अपने सम्मान को दिखाता हूं।' उन्होंने लिखा- जब भी मुझे विकेट मिलता है तो मैं सलामी देता हूं। मैंने ट्रेनिंग के दौरान 6 महीने सैल्यूट की प्रैक्टिस की है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच