अस्थावां विधानसभा चुनाव 2025: जेडीयू के जितेंद्र कुमार कितने वोटों से जीते?

Published : Oct 17, 2025, 10:25 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 05:19 PM IST
Asthawan Assembly Election 2025

सार

अस्थावां विधानसभा 2025 में JDU के जितेंद्र कुमार ने 90542+ वोट पाकर RJD को 40708 वोटों से हराया। यह उनकी लगातार चौथी जीत है। कुर्मी बहुल और CM का गृह जिला होने के कारण यह JDU का गढ़ मानी जाती है।

Asthawan Assembly Election 2025: अस्थावां विधानसभा सीट 2025 जेडीयू उम्मीदवार जितेंद्र कुमार जीत गए हैं। उन्हें 90542 से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने 40708 से ज्यादा वोटों से आरजेडी के रविरंजन कुमार को हराया। इन्हें 49834 के करीब वोट मिले। अस्थावां, बिहार के नालंदा जिले में स्थित एक बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। यह सीट कुर्मी बहुल्य क्षेत्र के रूप में जानी जाती है और मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण JD(U) के लिए हमेशा अहम रही है। पिछली दो बार की जीत (2015 और 2020) के बाद भी इस सीट पर जेडीयू का दबदबा साफ दिखाई देता है।

पिछली जीत-हार का रिकॉर्ड

2020 अस्थावां विधानसभा चुनाव

  •  जितेंद्र कुमार (JD(U))-51,525 वोट, जीत।
  •  अनिल कुमार (RJD)-39,925 वोट, दूसरे स्थान पर।
  •  रमेश कुमार (LJP) -21,844 वोट, तीसरे स्थान पर।

नोट : बिहार विधानसभा चुनाव के जीतेंद्र कुमार पढ़े लिखे विधायकों में गिने जाते हैँ। उनके पास डॉक्ट्रेट की डिग्री है। उन पर एक आपराधिक केस दर्ज है। उनके पास कुल Rs 3,14,35,293 की संपत्ति हैं लेकिन किसी प्रकार की कोई देनदारी नहीं है।

2015 अस्थावां विधानसभा चुनाव

  •  जितेंद्र कुमार (JD(U)- 58,908 वोट, जीत।
  •  छोटे लाल यादव (LJP)-48,464 वोट, हार।

2010 अस्थावां विधानसभा चुनाव

  •  जितेंद्र कुमार (JD(U)-54,176 वोट, जीत।
  •  कपिलदेव प्रसाद सिंह (LJP)- 34,606 वोट, हार।

अस्थावां विधानसभा में मतदाता और जातीय समीकरण

  • कुल मतदाता: 291,267 (2020)।
  • अनुसूचित जाति: 73,370 (~25.19%)
  • अनुसूचित जनजाति: 204 (~0.07%)
  • मुस्लिम मतदाता: 14,855 (~5.1%)
  • ग्रामीण मतदाता: लगभग 100%
  • शहरी मतदाता: लगभग 0%

नोट: अस्थावां विधानसभा में कुर्मी मतदाता सबसे प्रभावशाली हैं और अधिकांश विधायक इसी जाति से चुने गए हैं। यह सीट जेडीयू के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है।

क्यों है अस्थावां विधानसभा चुनाव 2025 रोचक?

  • 1. पिछली बार जितेंद्र कुमार ने 11,600 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
  • 2. RJD और LJP इस सीट पर चुनौती पेश कर सकते हैं।
  • 3. जातीय समीकरण और ग्रामीण वोट इस चुनाव की दिशा तय करेंगे।
  • 4. मुख्यमंत्री के गृह जिले में चुनाव हमेशा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान