बुलेट नहीं मिला तो नवविवाहिता की हत्या...लाश भी गायब, तलाश रहे माता पिता

Published : Feb 19, 2023, 08:01 PM IST
 newly married woman murdered for Dowry parents searching dead body

सार

बिहार के भोजपुर में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की हत्या इसलिए कर दी गयी, क्योंकि उसके पिता लड़का पक्ष के दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं कर सके थे।  लड़की के माता-पिता शव को ढूंढ रहे हैं।

भोजपुर। बिहार के भोजपुर में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की हत्या इसलिए कर दी गयी, क्योंकि उसके पिता लड़का पक्ष के दहेज में बुलेट की मांग पूरी नहीं कर सके थे। हत्या की भनक पर लड़की के माता-पिता शव को ढूंढते रहे, पुलिस ने भी शव की तलाश में छापेमारी की। पर लाश का पता नहीं चल सका है। पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। परिजन भी शव की तलाश मे हैं।

नवविवाहिता के साथ होती थी मारपीट

यह प्रकरण शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी इलाके के ईश्वरपुरा गांव का है। मृतका रोहतास जिले के बिक्रमगंज बलुआही गांव के रहने वाली बिरेंद्र सिंह की बेटी लवली कुमारी (22 वर्षीय) हैं।परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 11 दिसम्बर 2020 को ईश्वरपुरा गांव के रहने वाले राम अवतार सिंह के बेटे जयगोविंद सिंह उर्फ भुटेली सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद लड़की के पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। उससे बुलेट की मांग की जाती थी। इसको लेकर युवती के साथ मारपीट भी होती थी।

गरीबी की वजह से पूरी नहीं कर सके मांग

नवविवाहिता लवली ने यह जानकारी अपने घर वालों को दी। पर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह लड़का पक्ष की मांग पूरी नहीं कर सके। उसके बाद भी लवली के साथ कई बार मारपीट हुई। इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ।

बेटी की हत्या की लगने नहीं दी भनक

परिजनों का कहना है कि बीती 16 फरवरी को उनकी बेटी की हत्या हो गयी। पर उसकी भनक उन लोगों को नहीं लगने दी गयी। आनन फानन में शव को ठीकाने लगा दिया गया। ताकि वह अपने अपराध का साक्ष्य मिटा सकें। जब मृतका के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस लवली के ससुराल वालों के घर पहुंची। पर घर में कोई नहीं था। पुलिस ने शव के तलाश की काफी कोशिश की पर पता नहीं चला।

आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नवविवाहिता के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव को गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस शव तलाशने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र