विवादों में नीतीश कुमार: कभी खींचा महिला का हिजाब-कभी टोपी से इनकार, पुराने बयान भी अब चर्चा में

Published : Dec 17, 2025, 06:24 PM ISTUpdated : Dec 17, 2025, 06:34 PM IST
Nitish Kumar Hijab Controversy

सार

बिहार CM नीतीश कुमार मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने को लेकर विवादों में घिरे। इससे पहले भी वे महिलाओं पर सेक्सिस्ट टिप्पणियों, मुस्लिम टोपी लेने से इनकार, राष्ट्रगान विवाद और जनसंख्या नियंत्रण पर अश्लील बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं।

Nitish Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सार्वजनिक तौर पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने की वजह से विवादों में हैं। हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आयुष डॉक्टरों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटते वक्त उन्होंने मुस्लिम महिला नुसरत परवीन से हिजाब हटाने को कहा। इसके बाद नीतीश कुमार ने खुद ही हिजाब को नीचे खिसका दिया। राजद-कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस पर आपत्ति जताई। वहीं, अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वैसे, नीतीश कुमार और विवादों का तो चोली-दामन का साथ रहा है। जानते हैं, उनके कुछ बड़े विवादों के बारे में।

1- महिलाओं पर सेक्सिस्ट टिप्पणियां (2023-2024)

नीतीश कुमार ने महिलाओं की शिक्षा को जनसंख्या वृद्धि से जोड़ते हुए विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी महिलाओं के ज्यादा बच्चे होते हैं और अश्लील इशारों का इस्तेमाल किया। इसके बाद बिहार विधानसभा में विरोध प्रदर्शन हुए। कई महिला संगठनों ने उनके बयान की निंदा की। बाद में उन्होंने माफी मांगी।

2- टोपी पहनने से इनकार (2025)

अगस्त 2025 में बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने एक मंत्री द्वारा दी गई मुस्लिम 'टोपी' लेने से इनकार कर दिया। दरअसल, सेकुलर इमेज के बावजूद अल्पसंख्यकों के प्रति असंवेदनशील होने को लेकर उनकी जमकर आलोचना की गई।

3- राष्ट्रगान का मुद्दा (2025)

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर भी नीतीश कुमार विवादों में आए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ याचिका दायर की गई थी। दरअसल, मार्च 2025 में पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में एक मैच के उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान की घोषणा होने पर नीतीश कुमार मंच से उतर गए। जब राष्ट्रगान बजा तो वह मुस्कुराते हुए अपने प्रधान सचिव से बात करने की कोशिश करते रहे और मीडिया कर्मियों को नमस्ते करने लगे। इसके बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर सवाल खड़े किए।

4- जनसंख्या नियंत्रण पर टिप्पणियां

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बार-बार अश्लील बयान दिए, जिससे उनकी लगातार आलोचना हुई। नवंबर 2023 में उन्होंने महिला-पुरुष संबंध (प्रजनन) को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद विधानसभा में मौजूद महिला सदस्यों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

5- मौन के बाद ताली बजाने लगे नीतीश कुमार

30 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की स्मृति में मौन रखने के बाद नीतीश कुमार अचानक ताली बजाने लगे। उनके इस तरह के व्यवहार की काफी आलोचना भी हुई।

6- दशहरे के दौरान फेंका तीर-धनुष

अक्टूबर 2024 में गांधी मैदान में आयोजित रावण वध समारोह के दौरान उन्हें रावण पर चलाने के लिए तीर-धनुष दिए गए। लेकिन उन्होंने इसे फेंक दिया। यह देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए।

7- विधानसभा में ब्रेसलेट से खेलते दिखे नीतीश कुमार

नवंबर 2024 में बिहार विधानसभा में जब अशोक चौधरी सदन को संबोधित कर रहे थे, तभी उनके करीब बैठे नीतीश कुमार उनके ब्रेसलेट से खेलते हुए नजर आए थे।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा हिजाब, आहत डॉक्टर नुसरत परवीन ने ठुकरा दी नौकरी!
Bihar Mausam Update Today: बिहार के 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट