होटल में नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने लुटी अस्मत, होटल संचालक की भी मिलीभगत

Published : May 31, 2025, 12:14 PM IST
sad women

सार

Bihar Crine News: राजगीर के एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News in Hindi: बिहार के नालंदा जिले का राजगीर पूरी दुनिया में पर्यटन नगरी के तौर पर मशहूर है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन नगरी राजगीर में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इसी क्रम में एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, राजगीर के एक होटल के कमरे में प्रेमिका के साथ हैवानियत की गई। प्रेमी ने अकेले नहीं बल्कि होटल में पहले से मौजूद अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर यह गंदा काम किया। गैंगरेप की इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई भी की गई। आपको बता दें कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। जिसके बाद होटल के संचालक पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बहला-फुसलाकर होटल में ले गया

घटना के बारे में नाबालिग लड़की ने बताया कि 26 मई को उसका प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर राजगीर के एक होटल मयूर में ले गया। उस होटल में पहले से ही प्रेमी के दो दोस्त मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने एक-एक कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की की उम्र 13 साल बताई जा रही है, जबकि लड़के की उम्र 14 साल बताई जा रही है। यह भी बात सामने आई है कि इस घटना को अंजाम देने में होटल संचालक ने लड़के की मदद की। यह पूरा मामला राजगीर थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद जब लड़की घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ राजगीर थाने पहुंची। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। हालांकि पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 30 मई को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्तों को गयाजी से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा लड़के की मदद करने वाले होटल स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में राजगीर थाना क्षेत्र के सेवरेज रोड निवासी नीरज कुमार (19 वर्ष), राम हरि पिंड निवासी सूरज कुमार (19 वर्ष), शिव स्थान निवासी अभिषेक कुमार (30 वर्ष) और एक नाबालिग (प्रेमी) शामिल हैं.

होटल संचालक पर भी सवाल

बता दें कि होटल संचालक पर भी बड़ा सवाल खड़ा हुआ। दरअसल, इससे होटल संचालकों की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। वे चंद रुपयों के लिए इस तरह का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक होटल संचालक ने रजिस्टर मेंटेन नहीं किया था। साथ ही उसने नाबालिग को बिना किसी आईडी के कमरा दे दिया था। इधर, पूछताछ में तीनों आरोपियों ने आरोप स्वीकार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम होटल मयूर पहुंची और जांच की गई। यह भी बताया गया है कि प्रेमी युगल के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान