Bihar voter list: बिहार में SIR के बाद वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम

Published : Sep 30, 2025, 07:23 PM IST
Election Commission of India

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट जारी कर दिया। SIR के बाद जारी किए गए वोटर लिस्ट में 47 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। पटना में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

Bihar Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार के वोटर लिस्ट जारी किए। SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी यह फाइनल वोटर लिस्ट है। इसी के आधार पर बिहार में विधानसभा के चुनाव होंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम काटे गए हैं।

30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई बिहार की वोटर लिस्ट

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फेसबुक पेज पर यह अपडेट शेयर किया है। इसे भारत निर्वाचन आयोग को टैग किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई थी। मतदाता आधिकारिक चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार मतदाता सूची में बड़ा बदलाव! SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट ऑनलाइन, यहां चेंक करें अपना नाम

बिहार में मतदाताओं की संख्या है 7.24 करोड़

चुनाव आयोग के नए आंकड़ों के अनुसार बिहार में SIR के बाद लगभग 47 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने 24 जून तक बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता होने की जानकारी दी थी। 1 अगस्त को चुनाव आयोग ने मसौदा सूची जारी की थी। इसमें 65 लाख अयोग्य नामों को हटाया गया था। इससे मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ बची थी। अंतिम मसौदे में सुधार के दौरान 21.53 लाख नाम जोड़े गए और 3.66 लाख नाम हटाए गए। इससे 30 सितंबर को मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ हो गई।

पटना में 1,63,600 मतदाता बढ़े

पटना में अंतिम मतदाता सूची में रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या में ड्राफ्ट सूची की तुलना में वृद्धि देखी गई है। अपडेट आंकड़ों के अनुसार पटना जिला में अब कुल मतदाताओं की संख्या 48,15,294 है। 1 अगस्त, 2025 को जारी मसौदा मतदाता सूची में 46,51,694 मतदाता दर्ज किए गए। एक महीने तक चली दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद, अंतिम सूची में पटना जिले में 1,63,600 मतदाताओं की वृद्धि देखी गई।

बता दें कि बिहार में चुनाव के तारीखों की घोषणा 6-7 अक्टूबर को हो सकती है। बिहार में 22 साल बाद वोटर लिस्ट की जांच की गई है। इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर गलत तरीके से लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटने के आरोप लगाए हैं। इसे वोट चोरी करार दिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

Bihar Elections 2025: बिहार में SIR के बाद वोटर लिस्ट जारी, 6-7 अक्टूबर को हो सकता है तारीखों का ऐलान

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र