बिहार में 40 डिग्री टेम्प्रेचर... और मंत्री जी ने बांटे कंबल, कहीं देखा है ऐसा

Published : Apr 08, 2025, 04:24 PM IST
minister surendra mehta

सार

Bihar News: बेगूसराय में खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने भीषण गर्मी में बांटे कंबल, फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उठे सवाल और मज़ेदार रिएक्‍शन।

Bihar News: बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वजह है — भीषण गर्मी में कंबल वितरण का कार्यक्रम। जब राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है, भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। उस समय मंत्री जी ने करीब 700 कंबल बांट दिए। चुनावी साल में मौसम के उलट मंत्री जी का ये काम देखकर लोग अचंभित हैं।

भाजपा स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन

सुरेन्द्र मेहता, जो बछवाड़ा से भाजपा विधायक भी हैं, उन्होंने पार्टी के 40वें स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के खास मौके पर बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर गांव में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, लोगों ने उठाए सवाल

मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर 10 तस्वीरें पोस्ट कर इस आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह कार्यक्रम भाजपा की “अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना” को समर्पित था, जहां जरूरतमंदों को “अंग वस्त्र” देकर सम्मानित किया गया। लेकिन जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों के तीखे रिएक्शन आने लगें। ट्विटर और फेसबुक पर मीम्स बनने लगे और कई यूज़र्स ने सवाल किया कि “गर्मी में कंबल देकर मंत्री जी क्या साबित करना चाहते हैं?”

लोग बोलें—"सर्दी आती तब देते, तब तो सच में जरूरत थी"

स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि अगर वाकई में गरीबों की मदद करनी थी तो ये कंबल सर्दी के समय बांटे जाने चाहिए थे। कुछ ने तंज कसते हुए लिखा, “40 डिग्री में कंबल? या तो मौसम की भविष्यवाणी में मंत्री जी बहुत आगे हैं, या यह एक और ‘प्रशासनिक मज़ाक’ है।”

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म