इश्क में बना हैवान! भैया की साली पर डाला शादी का दबाव, इनकार पर उठाया ये खौफनाक कदम

Published : Feb 18, 2025, 07:55 PM IST
pune crime

सार

बिहार के रोहतास में दिल दहला देने वाली वारदात। भैया की साली से शादी के लिए दबाव बना रहा था युवक, इनकार करने पर चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। जानें पूरी घटना।

रोहतास (बिहार): बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने अपने ही भैया की साली की बेरहमी से हत्या कर दी। दरिंदे ने इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर लिया।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपू के बड़े भाई की शादी दावथ बाजार निवासी ललन पाल की बेटी से हुई है। वहीं आरोपी भोजपुर जिले के गढ़हनी इलाके के मथुरा गांव का निवासी है। शादी के बाद मृतका सोनी और आरोपी दीपू पाल (22) के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी की अपनी भाभी की बहन से नजदीकियां बढ़ गई थीं और वह उससे मैरिज करना चाहता था। पर उसमे असफल रहने पर इस वारदात को अंजाम दिया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

घटना की शुरुआत 17 फरवरी 2025 (सोमवार) की शाम हुई, जब दीपू पाल अपनी प्रेमिका सोनी से मिलने उसके घर गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और गुस्से में आकर दीपू ने चाकू निकाल लिया। उसने सोनी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही सोनी की मौत हो गई।

खुद को भी चाकू मारकर किया घायल

प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद दीपू ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।दीपू को दावथ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढें-

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म