
Crime News: बिहार के नालंदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की बर्बरता से हत्या कर किसी ने उसकी लाश खेत में फेंक दी। महिला की लाश देखने के बाद वहां मौजूद लोगों का दिल दहल गया। मृतका के दोनों पैरों में 9 कीलें ठोकी गई थी और उसके बाएं हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी।
सुबह-सुबह सड़क किनारे कुछ लोगों ने महिला का शव देखा। शव की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लोगों ने इसकी खबर चंडी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30-35 साल के बीच प्रतीत हो रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास कोई ऐसा सुराग भी नहीं मिला, जो उसकी शिनाख्त में मदद कर सके।
यह भी पढ़ें: Instagram पर गंदी हरकत! Viral Photo से टूटी शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना के सामने आने के बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे अपनी ही गृह जिले में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "बिहार महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शीर्ष राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। अगर किसी को इस दिल दहला देने वाली जघन्य घटना से कोई फर्क नहीं पड़ता, जो कि उनके गृह जिले में हुई है, तो वह इंसान नहीं है।"
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।