इतनी सी बात पर...प्रेमी को मारी गोली, दूसरे लड़के के साथ बाइक से घूमते देख बौखलाए आशिक ने ही दिया था हथियार

Published : Apr 20, 2023, 07:23 PM IST
murder

सार

बिहार के बक्सर में एक युवक की हत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहले युवक की हत्या क्रिकेट खेलने के दौरान किए जाने की बात सामने आ रही थी। पुलिसिया जांच में पता चला है कि प्रेमिका ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी।

बक्सर। बिहार के बक्सर में एक युवक की हत्या का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पहले युवक की हत्या क्रिकेट खेलने के दौरान किए जाने की बात सामने आ रही थी। पुलिसिया जांच में पता चला है कि प्रेमिका ने गोली मारकर युवक की हत्या की थी। 18 अप्रैल को हुई इस हत्या के बाद प्रशासनिक गलियारे में हड़कम्प मच गया था।

गोली मारकर निकल गई प्रेमिका

रिपोर्ट्स के अनुसार, मृत युवक का नाम चंदन सिंह है। उसने अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे लड़के के साथ बाइक पर घूमता देखा तो बौखला गया। खुद लड़की को हथियार थमाया और पहले उसे और उसके बाद खुद को गोली मारने की बात कही। युवती के हाथ से गन चल गई और युवक को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद प्रेमिका वहां से निकल गई। पर उसने खुद को गोली नहीं मारी।

मृत युवक के पिता ने दर्ज कराया था केस

चंदन जिले के कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के अरियांव गांव का रहने वाला था। बेटे की मौत के बाद पिता ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि पुराने विवाद की वजह से युवक की हत्या की गई। क्रिकेट खेलने के दौरान हत्या की बात कही गई थी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार खुद इस वारदात की मानीटरिंग कर रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद पता चला कि यह हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से हुई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवक की प्रेमिका के यहां से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। चंदन की हत्या में इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। वारदात के बाद ही पुलिस इस मामले के खुलासे में जुटी थी। पुलिसिया पूछताछ में युवती ने स्वीकारा भी है कि उसी ने युवक की हत्या गोली मारकर की है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने तकनीकी आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तेजस्वी यादव, पटना में SIR के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन
BPSC 72nd CCE Prelims Postponed: फिर टली 72वीं BPSC PT, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, जानिए नई तारीख?