
Buxar Assembly Election 2025: बक्सर विधानसभा चुनाव 2025 (Buxar Assembly Election 2025) इस बार बिहार की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक रहा। यहां सवर्ण समीकरण (ब्राह्मण, भूमिहार और राजपूत) के बीच कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर दिखी। 2010 में भाजपा ने यह सीट अपने नाम की थी, लेकिन 2015 और 2020 में कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने लगातार दो बार जीत हासिल कर भाजपा से यह गढ़ छीन लिया था। अब 2025 में बीजेपी ने वापसी करते हुए कांग्रेस को यहां करारी शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा ने कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को 28353 वोटों से मात दी। आनंद मिश्रा को मिले कुल 84901 वोटों के मुकाबले मुन्ना तिवारी 56548 मत ही प्राप्त कर सके। यहां से बहुजन समाज पार्टी तीसरे नंबर की रही। उसके प्रत्याशी अभिमन्यु मौर्या को 29118 वोट मिले।
बक्सर विधानसभा (Buxar Assembly) सीट लंबे समय तक भाजपा का गढ़ रही। 2010 में भाजपा के प्रो. सुखदा पांडेय ने 8,500 वोटों से कांग्रेस को हराया। लेकिन 2015 में कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी ने भाजपा के प्रदीप दुबे को 10,181 वोटों से शिकस्त दी और भाजपा का किला ढहा दिया। 2020 में भी संजय तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी परशुराम चौबे को हराकर कांग्रेस की पकड़ और मजबूत की।
खास बात: कांग्रेस नेता संजय कुमार तिवारी ग्रेजुएट तक पढ़ाई किए हैं। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 8 करोड़ के आस-पास है। उन पर 30 लाख का लोन है और 8 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
बक्सर सीट पर सवर्ण मतदाता (ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत) का दबदबा है। यही वजह है कि भाजपा को यहां परंपरागत रूप से बढ़त मिलती रही। लेकिन कांग्रेस ने इन सवर्ण वोटों में सेंध लगाकर 2015 और 2020 में जीत दर्ज की। इसके अलावा मुस्लिम और दलित वोटर भी कांग्रेस और महागठबंधन की ओर झुकते हैं, जिससे समीकरण और दिलचस्प हो जाता है।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।