
Chenari Assembly Election 2025: चेनारी विधानसभा बिहार के रोहतास जिले की एक प्रमुख सीट है। इस विधानसभा सीट पर हर चुनाव में सियासी समीकरण बदलते रहे हैं। 2025 में NDA की प्रमुख सहयोगी एलजीपी (रामविलास) पार्टी के प्रत्याशी मुरारी प्रसाद गौतम ने यहां धमाकेदार जीत दर्ज की ळै। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम को 21988 वोटो से हराया। मुरारी प्रसाद को 95579 वोट और मंगल राम को 73591 वोट मिले। 9404 वोटों के साथ नेहा कुमारी जनसुराज पार्टी से तीसरे नंबर पर रहीं।
चेनारी विधानसभा सीट पर प्रमुख राजनीतिक दलों में INC (कांग्रेस), JD(U), RJD, LJP, BSP शामिल हैं। आगामी चुनाव में मुरारी प्रसाद गौतम कांग्रेस की तरफ से फिर उम्मीदवार हैं, जबकि जेडीयू की ओर से ललन पासवान की वापसी संभावित है।
चेनारी में कांग्रेस और जेडीयू के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है। 2020 में मुरारी प्रसाद गौतम की जीत ने कांग्रेस की स्थिति मजबूत की, लेकिन जेडीयू का वोट बैंक भी मजबूत है। इस विधानसभा क्षेत्र में यादव, पासवान, भूमिहार और अन्य पिछड़ा वर्ग के वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वोट शेयर की दृष्टि से 2020 में कांग्रेस ने 71,701 वोट प्राप्त किए, जबकि जेडीयू को 53,698 वोट मिले। यह अंतर दर्शाता है कि सीट पर मुकाबला अब भी बेहद रोमांचक रहेगा। 2015 और 2010 के आंकड़े भी बताते हैं कि चेनारी में चुनाव परिणाम हमेशा नजदीकी रहते हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।