
Darbhanga Rural Assembly Election 2025: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के राजेश कुमार मंडल जीत गए हैं। उन्हें 80624 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के ललित कुमार यादव को हराया। जिन्हें 62232 वोट मिले। दरभंगा ग्रामीण विधानसभा चुनाव 2025 बिहार की राजनीति में खास महत्व रखता है। यह सीट 2005 से लगातार आरजेडी (RJD) के कब्जे में था। बार भी दरभंगा ग्रामीण का चुनावी रण बेहद रोमांचक और सस्पेंस से भरा रहा।
खास बात: यहां लोजपा तीसरे स्थान पर रही। जो 2025 में एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।
नोट: आरजेडी नेता ललित कुमार यादव पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई किए हैं। उन पर एक मुकदमा है। उनकी कुल चल अचल संपत्ति 17.52 करोड़ रुपए है लेकिन उनके ऊपर 2.35 करोड़ रुपए का लोन भी है।
खास बात: यहां ललित यादव ने विरोधी को लगभग 34,491 वोटों से हराया।
खास बात: यहां जीत का अंतर 3,676 वोट था।
खास बात: यहां मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इनके बाद कोइरी, रविदास और पासवान मतदाता आते हैं। यही समीकरण चुनावी जीत-हार में अहम भूमिका निभाते हैं।
1977 में जब यह सीट मनीगाछी नाम से अस्तित्व में आई थी, तब जनता पार्टी के जगदीश चौधरी यहां से विजेता बने। इसके बाद कांग्रेस, जनता दल और जदयू ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन 2005 से यह सीट आरजेडी का गढ़ बन गई। ललित कुमार यादव ने 2005 को छोड़कर बाकी सभी चुनावों में जीत दर्ज की है और अब वे यहां से लगातार जीत की हैट्रिक बना चुके हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।