डिहरी विधानसभा चुनाव 2025 कौन जीता?

Published : Oct 21, 2025, 02:28 PM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 08:16 PM IST
Dehri vidhan sabha chunav 2025

सार

डिहरी विधानसभा चुनाव 2025 में LJP(R) के राजीव रंजन सिंह ने RJD को हराया। यह सीट हमेशा से करीबी और रोमांचक मुकाबलों के लिए जानी जाती है। 2020 में RJD ने BJP को मात्र 464 वोटों के अंतर से हराया था।

Dehri Assembly Election 2025: डिहरी विधानसभा चुनाव 2025 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजीव रंजन सिंह जीत गए हैं। उन्हें 104022 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के गुड्डु कुमार चंद्रवंसी को हराया। जिन्हें 68054 वोट मिले। बिहार के रोहतास जिले की डिहरी विधानसभा सीट (Dehri Assembly Seat) हमेशा से चुनावी राजनीति का केंद्र रही है। यहां का हर चुनाव बेहद नजदीकी और रोमांचक मुकाबले के लिए जाना जाता है। इस सीट पर RJD, BJP और अन्य दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।

2020 डिहरी विधानसभा चुनाव परिणाम

2020 में डिहरी विधानसभा चुनाव (Dehri Vidhan Sabha Chunav 2020) में आरजेडी (RJD) के फतेह बहादुर कुशवाहा ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा (BJP) के सत्यनारायण सिंह यादव को मात्र 464 वोटों के अंतर से हराया।

  •  फतेह बहादुर सिंह (RJD) -64,567 वोट (41.57%)
  •  सत्यनारायण सिंह (BJP)- 64,103 वोट
  •  प्रदीप कुमार जोशी (RSWD)- 9,070 वोट
  •  सोना देवी (BSP)- 6,027 वोट

खास बात: यह मुकाबला 2020 के सबसे करीबी चुनावों में से एक माना गया।

2015 डिहरी विधानसभा चुनाव

2015 में मो. इलियास हुसैन (RJD) ने मैदान मारा। उनका मुकाबला जीतेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी (BLSP) से था। इस बार इलियास हुसैन ने 3,898 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

  •  मो. इलियास हुसैन (RJD)- 49,402 वोट
  •  जीतेन्द्र कुमार @ रिंकू सोनी (BLSP)- 45,504 वोट

खास बात: इस जीत ने RJD को डिहरी सीट पर मजबूत पकड़ दिलाई।

2010 डिहरी विधानसभा चुनाव

2010 का चुनाव डिहरी की राजनीति में बड़ा उलटफेर लेकर आया। इस बार ज्योति रश्मि (Independent) ने अप्रत्याशित रूप से जीत दर्ज की। उन्होंने मो. इलियास हुसैन (RJD) को 9,815 वोटों के अंतर से हराया।

  •  ज्योति रश्मि (Independent)- 43,634 वोट
  •  मो. इलियास हुसैन (RJD)- 33,819 वोट

खास बात: यह नतीजा पूरे रोहतास जिले में चर्चा का विषय बना।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी