धमदाहा विधानसभा चुनाव 2025: अबकी बार JDU की लेशी सिंह कितने वोटों से जीतीं?

Published : Oct 22, 2025, 10:08 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 07:39 PM IST
dhamdaha vidhan sabha chunav 2025

सार

धमदाहा विधानसभा चुनाव 2025: पूर्णिया की धमदाहा सीट पर JDU की लेशी सिंह ने एक बार फिर दबदबा कायम रखते हुए RJD के संतोष कुमार को 55,141 वोटों से हराया। लेशी सिंह को 1,38,613 वोट मिले। AIMIM प्रत्याशी मो. इश्तियाक आलम की जमानत जब्त हो गई। 

Dhamdaha Assembly Election 2025: पूर्णिया जिले की धमदाहा विधानसभा सीट (Dhamdaha Vidhan Sabha Seat) हमेशा की तरह जेडीयू की खाते में गई है। यहां की निवर्तमान विधायक लेसी सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी आरजेडी कैंडिडेट संतोष कुमार को 55141 वोटों से करारी शिकस्त दी है। लेशी सिंह को मिले 138613 वोटों के मुकाबले संतोष सिंह को 83472 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर पर ओवैसी की पार्टी के कैंडिडेट मो. इश्तियाक आलम 5123 वोटों पाकर जमानत जब्त करा बैठे। यह सीट अब JDU का मजबूत गढ़ बन चुकी है, खासकर लेशी सिंह (Leshi Singh) के कारण, जिन्होंने लगातार जीत का रिकॉर्ड बनाया है। 

2010 चुनाव: जदयू ने राजद से छीनी सीट

2010 में धमदाहा विधानसभा सीट पर JDU की लेशी सिंह ने पहली बार जीत हासिल की। उन्हें 64,323 वोट मिले। वहीं INC के इरशाद अहमद खान को 19,626 वोट मिले। यह जीत JDU के लिए महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई और राजद के प्रभाव को कम किया।

2015 चुनाव: लेशी सिंह की दूसरी जीत

2015 में लेशी सिंह ने JDU का विजय रथ आगे बढ़ाया। इस बार उन्होंने 76,027 वोट पाकर RLSP के शिव शंकर ठाकुर (Shankar Azad) को मात दी, जिन्हें केवल 45,736 वोट मिले। जीत का अंतर 30,291 वोट का था। इस चुनाव में JDU ने धमदाहा में अपनी पकड़ मजबूत की और महागठबंधन को चुनौती दी।

2020 चुनाव: हैट्रिक और रिकॉर्ड

2020 में धमदाहा विधानसभा सीट पर 18 उम्मीदवार मैदान में थे। इस बार भी JDU की लेशी सिंह (Leshi Singh) ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 97,057 वोट मिले, जबकि RJD के दिलीप कुमार यादव को 63,463 वोट ही प्राप्त हुए। LJP के योगेंद्र कुमार महज 9,448 वोट हासिल कर पाए। लेशी सिंह की यह लगातार तीसरी जीत थी और उन्होंने JDU के विजय रथ को और मजबूती दी। इस चुनाव में मतदान लगभग 63% रहा।

धमदाहा सीट पर अब तक का इतिहास

धमदाहा सीट पर अब तक का इतिहास बताता है कि जातीय समीकरण और महिला वोटर हमेशा चुनाव का पासा पलट सकते हैं। 2010 से लेकर 2020 तक JDU ने लगातार प्रदर्शन दिखाया है और 2025 में भी यह सीट राजनीतिक नज़रिए से बहुत अहम रहेगी।

धमदाहा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

  •  2000 और 2005: लेशी सिंह ने समता पार्टी से जीत हासिल की।
  •  2010, 2015, 2020: JD(U) के टिकट पर धमदाहा पर कब्जा।
  •  लगातार तीन बार जीत और पांच बार कुल जीत का रिकॉर्ड।
  •  जदयू के लिए यह सीट एक मजबूत गढ़ बन चुकी है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार के सुपौल में सरेआम ‘जंगलराज’! प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधा-पंचायत ने वसूला 2 लाख
रील्स देख इश्क में डूबी 26 साल की महिला, पति-2 बच्चों को छोड़ सोशल मीडिया BF संग हो गई फुर्र