बिहार में परीक्षा केंद्र का गेट हुआ बंद तो लड़की ने खोद डाली सुरंग, देखें वीडियो

Published : Feb 02, 2025, 01:55 PM IST
video went viral on social media

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। परीक्षा में एक छात्रा लेट होने पर गेट बंद होने के कारण अंदर नहीं जा सकी। जुगाड़ लगाकर उसने गेट के नीचे से मिट्टी खोदकर रास्ता बनाया और परीक्षा केंद्र में एंट्री ली। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। 1 फरवरी से बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा के पहले दिन ही एक छात्रा लेट हो गई और परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के कारण उसे एंट्री नहीं मिली। ऐसे में लड़की ने एक जुगाड़ लगाया और वह गेट के अंदर एंट्री ले ली। 

लड़की ने एंट्री लेने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

परीक्षा नियमों के अनुसार, परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होता है, अन्यथा गेट बंद कर दिया जाता है। इसी नियम के चलते एक छात्रा जब परीक्षा देने पहुंची, तो गेट पहले ही बंद हो चुका था। लेकिन हार मानने के बजाय, छात्रा ने अनोखा तरीका अपनाया – उसने गेट के नीचे की मिट्टी खोदनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसने इतनी जगह बना ली कि वह उस छोटे से रास्ते से अंदर घुस गई।

 

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 30 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये बिहार है यहां कुछ भी हो सकता है।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘ये लड़की बहुत दूर तक जाएगी।’

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म