इस्लामपुर विधानसभा चुनाव 2025 कौन जीता?

Published : Oct 17, 2025, 02:10 PM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 05:41 PM IST
Islampur Vidhan Sabha Chunav 2025

सार

Islampur Vidhan Sabha Chunav 2025: इस्लामपुर चुनाव 2025 में जदयू के रुहैल रंजन ने राजद के राकेश रौशन को 28397 वोटों से हराया। 2020 में यह सीट राजद ने जीती थी। नालंदा की इस सीट पर जातीय समीकरण और विकास के मुद्दे चुनाव परिणाम तय करते हैं। 

Islampur Assembly Election 2025: इस्लामपुर विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के रुहैल रंजन जीत गए हैं। उन्हें 88741 से ज्यादा वोट मिले। रुहैल रंजन ने 28397 से ज्यादा वोटों से आरजेडी के राकेश कुमार रौशन को हराया। उन्हें करीब 60344 वोट मिले। इस्लामपुर विधानसभा बिहार के नालंदा जिले में स्थित एक अहम और रणनीतिक सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव में 2020 में राजद के राकेश कुमार रौशन ने जदयू के चंद्रसेन प्रसाद को मात देकर इस सीट पर कब्जा जमाया। इस सीट पर राजनीतिक लड़ाई हमेशा से ही कांटे की रही है। मतदाता संख्या लगभग 2.93 लाख है और जातीय समीकरण यहां के चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। 

पिछली जीत केवल 3,698 वोटों के अंतर से

2020 में राजद ने जदयू को हराया, लेकिन पिछली जीत केवल 3,698 वोटों के अंतर से थी। 

इस्लामपुर चुनाव का ऐतिहासिक रुख

2020 विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: राकेश कुमार रौशन (RJD)-68,088 वोट
  •  हारने वाले: चंद्रसेन प्रसाद (JD(U)-64,390 वोट
  •  अन्य उम्मीदवार: नरेश प्रसाद सिंह (LJP)- 8,597 वोट, महेंद्र सिंह यादव (IND)-3,750 वोट
  •  मतदान प्रतिशत: करीब 50%

नाेट: राकेश कुमार रौशन पर कोई आपराधिक केस नहीं है। पोस्टग्रेजुएट की डिग्रीवाले राकेश कुमार के पास Rs 2,94,90,080 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उनके ऊपर Rs 15,00,000 रुपए का लोन भी है।

2015 विधानसभा चुनाव

  • विजेता: चंद्रसेन प्रसाद (JD(U)-66,587 वोट
  • हारने वाले: बिरेंद्र गोपे (BJP)-43,985 वोट
  • जदयू ने महागठबंधन के तहत सीट बरकरार रखी।

2010 विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: राजीव रंजन (JD(U))-56,332 वोट
  •  हारने वाले: वीरेंद्र गोप (RJD)- 32,524 वोट

इस्लामपुर के मतदाता और जातीय समीकरण

इस्लामपुर विधानसभा में मुस्लिम, यादव, दलित, पिछड़ा और अन्य सवर्ण समुदाय के मतदाता शामिल हैं। जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे – जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार-चुनाव परिणाम तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

कौन से मुद्दे बना सकते हैं बड़ा फर्क?

  • 1. विकास और आधारभूत संरचना: सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी।
  • 2. शिक्षा और रोजगार: युवा रोजगार और स्कूलों की स्थिति।
  • 3. जातीय समीकरण: मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग की बड़ी संख्या।
  • 4. राजनीतिक रणनीति: पार्टियों की सोशल इंजीनियरिंग और वोट बैंक निर्माण।

मुख्य प्वॉइंट्स

  • 1. इस्लामपुर विधानसभा सीट नालंदा जिले की अहम सीट है।
  • 2. 2020 में RJD ने जदयू को करीबी मुकाबले में हराया।
  • 3. 2015 और 2010 में जदयू की जीत हुई थी।
  • 4. मतदाता लगभग 2.93 लाख, जातीय समीकरण निर्णायक।
  • 5. मुख्य मुद्दे: सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार।
  • 6. आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों की रणनीति और विकास का असर निर्णायक होगा।
  • 7. सस्पेंस: क्या राजद अपनी पकड़ बनाए रख पाएगी या जदयू सत्ता वापस लेगा?

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान