
Jamui Assembly Election 2025: जमुई विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी के श्रेयसी सिंह जीत गई हैं। उन्हें 123868 वोट मिले। उन्होंने 54498 वोटों से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद शमसाद आलम को हराया। जिन्हें 69370 वोट मिले। यहां पर हर बार जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और बड़े नेताओं का असर साफ दिखता है। 2020 में भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा और धमाकेदार जीत दर्ज की। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी विजय प्रकाश यादव को 41,000 से ज्यादा वोटों से हराकर भाजपा को नई जमीन दी।
2010 में जेडीयू उम्मीदवार अजय प्रताप ने आरजेडी प्रत्याशी विजय प्रकाश यादव को हराकर जीत दर्ज की थी।
2015 में समीकरण बदले और आरजेडी ने बाजी मारी।
2020 में इस सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ। पहली बार श्रेयसी सिंह (BJP) मैदान में उतरीं और भारी बहुमत से जीत हासिल की।
खास बात: इसके अलावा JAPL के मोहम्मद शमसाद आलम को 17,800 वोट और निर्दलीय सुजाता सिंह को 17,502 वोट मिले।
नोट: बीजेपी नेता श्रेयसी सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन पर कोई क्रिमिनल केस नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 4.39 करोड़ रुपए हैं, कोई देनदारी भी नहीं है।
खास बात: जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे यहां चुनावी नतीजों में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।