कांटी विधानसभा चुनाव 2025 कौन जाता?

Published : Oct 19, 2025, 09:43 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 06:11 PM IST
kanti vidhan sabha chunav 2025

सार

कांटी विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू के अजीत कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्हें 17,299 से ज्यादा वोट मिले। अजीत कुमार ने 25,795 से अधिक वोटों के अंतर से आरजेडी के मोहम्मद इसराईल मंसूरी को हराया। मंसूरी को कुल 91,504 वोट प्राप्त हुए।

Kanti Assembly Election 2025: कांटी विधानसभा चुनाव 2025 सीट जनता दल (यूनाइटेड) के अजीत कुमार ने जीत ली है। उन्हें 17299 से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने 25795 से ज्यादा वोटों से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद इसराईल मंसूरी को हराया। मोहम्मद इसराईल मंसूरी को 91504 वोट मिले। यहां हर बार मुकाबला कड़ा रहता है, लेकिन इस बार समीकरण और भी पेचीदा रहे। एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) , जिसने इस सीट पर कई बार अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का गठबंधन, जिसने इस बार कांटी सीट पर RJD को कड़ी टक्कर देने की तैयारी की। 

कांटी सीट क्यों है इतनी खास?

कांटी विधानसभा सीट हमेशा से राजनीतिक चर्चाओं में रही है। यहां का जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और नेताओं का असर चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है। किसान, बेरोजगारी, शिक्षा और विकास यहां के बड़े मुद्दे माने जाते हैं। यही वजह है कि हर पार्टी इस सीट को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाती है।

क्यों हर बार बदलता है कांटी का चुनावी समीकरण?

  •  2010 से लेकर 2020 तक हर बार नया विजेता सामने आया।
  •  जातीय समीकरण, उम्मीदवार की लोकप्रियता और गठबंधन का असर चुनाव को बदल देता है।
  •  यहां यादव, मुस्लिम और कुर्मी मतदाता बड़ी भूमिका निभाते हैं।

कांटी विधानसभा चुनाव 2010-जदयू का दबदबा

  •  2010 में कांटी सीट पर जदयू उम्मीदवार अजीत कुमार ने जीत दर्ज की।
  •  अजीत कुमार (JDU)- 39,648 वोट
  •  मो. इजराइल (RJD) - 31,233 वोट

खास बात: अजीत कुमार ने करीब 8,415 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। यह सीधी लड़ाई थी जिसमें जदयू ने आरजेडी को पीछे छोड़ दिया।

कांटी विधानसभा चुनाव 2015-निर्दलीय ने मारी बाजी

  • 2015 का चुनाव बेहद रोमांचक रहा।
  • अशोक कुमार चौधरी (IND)-58,111 वोट (जीते)
  • अजीत कुमार (HAMS)-48,836 वोट
  • परवेज आलम (RJD)-47,050 वोट

खास बात: इस बार निर्दलीय उम्मीदवार अशोक चौधरी ने सबको चौंकाया और 9,275 वोटों से जीत दर्ज की।

कांटी विधानसभा चुनाव 2020-आरजेडी की वापसी

  •  2020 में मुकाबला त्रिकोणीय था।
  •  मो. इजरायल मंसूरी (RJD)- 64,458 वोट (जीते)
  •  अजीत कुमार (IND)- 54,144 वोट
  •  मो. जमाल (JDU) -25,891 वोट

खास बात: इस बार आरजेडी ने शानदार वापसी की और अजीत कुमार को 10,314 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

नोट: मो. इजरायल मंसूरी की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। उन पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास कुल 96 लाख की चल-अचल संपत्ति है और उन पर करीब 21 लाख रुपए का कर्जा है।

RJD का दबदबा या BJP-JDU का पलटवार?

पिछले चुनावों में कांटी सीट पर RJD ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन BJP और JDU ने भी अपनी ताकत दिखाई है। अब 2025 में दोनों दल साथ हैं, जिससे मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो गया है। सवाल ये है कि क्या बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन वोटों को जोड़ पाएगा, या फिर RJD अपने पुराने वोट बैंक के दम पर फिर से जीत दर्ज करेगी।

 

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी