कुर्था विधानसभा चुनाव 2025 कौन जीता?

Published : Oct 19, 2025, 11:34 AM ISTUpdated : Nov 14, 2025, 11:28 PM IST
kurtha vidhan sabha chunav 2025

सार

कुर्था विधानसभा चुनाव 2025: कुर्था विधानसभा चुनाव 2025 में जेडीयू के पप्पू कुमार वर्मा ने जीत हासिल की है। उन्हें 74,466 वोट मिले। पप्पू कुमार वर्मा ने आरजेडी के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव को 5,481 वोटों के अंतर से हराया। 

Kurtha Assembly Election 2025 Update: कुर्था विधानसभा चुनाव 2025 में जनता दल (यूनाइटेड) के पप्पू कुमार वर्मा जीत गए हैं। उन्हें 74466 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के कुमार कृष्ण मोहन उर्फ ​​सुदय यादव को 5481 वोट से हराया। बिहार के अरवल जिले की कुर्था विधानसभा सीट (Kurtha Assembly Seat 178) हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से अहम रही है। यह सीट विशेष रूप से सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के मुद्दों पर केंद्रित रही है। पिछले तीन चुनावों (2010, 2015, 2020) में यहां बड़े बदलाव देखने को मिले, जिससे न सिर्फ स्थानीय राजनीति बल्कि राज्य की राजनीति में भी हलचल मची। कुर्था विधानसभा की राजनीतिक लड़ाई हमेशा RJD और JD(U) के बीच रही है। हाल ही के चुनाव में बागी कुमार वर्मा (Bagi Kumar Verma )(RJD) ने 2020 में जीत दर्ज कर अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत की।

पिछली जीत और हार: आंकड़ों में देखिए कहानी

2020 कुर्था चुनाव

  •  विजेता: बागी कुमार वर्मा (RJD) -54,227 वोट
  •  हारने वाले: सतीदेव सिंह (JD(U)) – 26,417 वोट
  •  वोट अंतर: 27,810

खास बात: 2020 के चुनाव ने कुर्था विधानसभा का राजनीतिक समीकरण बदल दिया। RJD ने अपनी पकड़ मजबूत की और बागी कुमार वर्मा ने JD(U) के सतीदेव सिंह को बड़े अंतर से हराया।

नोट: बागी कुमार वर्मा स्नातक किए हैं। उन पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास करीब 8 करोड़ रूपए की चल-अचल संपत्ति है। करीब 60 लाख रुपए की देनदारी है।

2015 कुर्था चुनाव

  •  विजेता: सतीदेव सिंह (JD(U))-43,676 वोट
  •  हारने वाले: अशोक कुमार वर्मा (BLSP)- 29,557 वोट
  •  वोट अंतर: 14,119

2010 कुर्था चुनाव

  •  विजेता: सतीदेव सिंह (JD(U))-37,633 वोट
  •  हारने वाले: शिव बचन यादव (RJD) -28,140 वोट
  •  वोट अंतर: 9,493

कुर्था विधानसभा का जातीय समीकरण

  • 1. प्रमुख वोटर: पिछड़ा वर्ग, यादव, अन्य पिछड़े और मुस्लिम समुदाय
  • 2. पिछड़े वर्ग और यादव वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं
  • 3. सीट पर कुल मतदाता: लगभग 2–3 लाख (अनुमान)

खास बात: जातीय समीकरण ने पिछले चुनावों में नतीजे तय किए। पिछड़े वर्ग और यादव वोटर हर चुनाव में निर्णायक साबित हुए हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी