Bihar Chunav 2025: लालू-तेजस्वी के दो नेता JDU में शामिल, जानिए कौन हैं प्रकाश वीर और विभा देवी?

Published : Aug 22, 2025, 04:59 PM IST
Prakash Veer joins JDU

सार

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी जेडीयू में शामिल हो गए हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए बड़ा राजनीतिक संकट माना जा रहा है। जानिए दोनों नेताओं का प्रोफाइल और राजनीतिक प्रभाव।

Bihar Politics Latest News: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को यह झटका उनकी ही पार्टी के विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी ने दिया है। दरअसल, विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को जदयू में शामिल हो गए। आइए जानते हैं कि ये दोनों आरेजेडी नेता कौन हैं।

कौन हैं प्रकाश वीर

प्रकाश वीर का जन्म 25 दिसंबर 1966 को हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और रजौली विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। वह साल 2015 और 2020 में विधायक चुने गए हैं। प्रकाश वीर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सदस्य थे। 22 अगस्त 2025 को उन्होंने राजद छोड़कर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थाम लिया।

राजबल्लभ यादव के करीबी हैं प्रकाश वीर

प्रकाश वीर रजौली विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक हैं। उन्हें (प्रकाश वीर) राजबल्लभ यादव का करीबी माना जाता है। साल 2015 में प्रकाश वीर राजद से विधायक बने थे। वर्ष 2020 में भी वे राजद से विधायक बने हैं। प्रकाश वीर दोनों बार राजद के टिकट पर रजौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और विधायक बने हैं।

ये भी पढे़ं- PM Modi in Gaya: 'RJD और कांग्रेस के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं' पढ़ें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

कौन हैं विभा देवी

विभा देवी राजबल्लभ यादव की पत्नी हैं। राजबल्लभ यादव एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। राजबल्लभ यादव 1990 से लालू प्रसाद यादव से जुड़े हुए हैं। राजबल्लभ यादव बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

विभा देवी का राजनीतिक सफर

विभा देवी यादव ने 2019 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उम्मीदवार के रूप में नवादा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन चंदन सिंह से हार गईं। इसके बाद, विभा देवी यादव 2020 में राजद उम्मीदवार के रूप में नवादा निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा की सदस्य चुनी गईं।

ये भी पढे़ं- Bihar Chunav 2025: पीएम मोदी के सामने नीतीश कुमार ने दिखाया दम, पढ़ें 5 बड़े पॉइंट्स

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी
Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान