संदेश विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी से बीरेंद्र कुमार जीते

Published : Oct 30, 2025, 09:36 AM ISTUpdated : Nov 15, 2025, 12:20 AM IST
Sandesh Assembly constituency

सार

2025 के संदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महागठबंधन को करारी शिकस्त दी। बीरेंद्र कुमार 122,773 मतों से विजयी हुए। मतदाताओं ने उन्हें स्पष्ट समर्थन दिया। 

Sandesh Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में संदेश विधानसभा सीट पर बीजेपी ने महागठबंधन को बुरी तरह हार का आईना दिखाया। बीरेंद्र कुमार ने 122773 वोट के साथ जीत अपने नाम किया।

संदेश विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास: जीत और हार की कहानी

संदेश विधानसभा सीट ने पिछले तीन चुनावों में राजद और जदयू के बीच बदलते समीकरण दिखाए हैं।

  •  2010: BJP के संजय सिंह (Tiger) ने RJD के अरुण कुमार यादव को 6,822 वोटों के अंतर से हराया।
  •  2015: RJD ने पलटवार किया। अरुण कुमार यादव ने BJP के संजय सिंह को 25,427 वोटों के अंतर से हराया।
  •  2020: किरण देवी (RJD) ने JD(U) के विजेंद्र यादव को 50,607 वोटों के अंतर से मात दी। LJP की श्वेता सिंह ने भी लगभग बराबरी की टक्कर दिखाई।

नोट: यहां देखा गया कि संदेश विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला अक्सर निर्णायक साबित होता है।

संदेश विधानसभा सीट पर  जातीय समीकरण

  •  कुल मतदाता (2020): 2,91,632
  •  ग्रामीण मतदाता: 95.34%
  •  शहरी मतदाता: 4.66%
  •  अनुसूचित जाति मतदाता: 16.15%
  •  मुस्लिम मतदाता: लगभग 5%

खास बात: संदेश विधानसभा सीट पर यादव वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इससे पार्टियों की रणनीति और उम्मीदवार का चयन हमेशा जातीय समीकरण पर आधारित रहता है।

संदेश विधानसभा सीट पर उम्मीदवार और उनकी पकड़

  •  किरण देवी (RJD): अनुभवी नेता, यादव वोट बैंक के भरोसे जीत हासिल की।
  •  विजेंद्र यादव (JD(U)): पिछली हार के बावजूद मजबूत कैंपेन।
  •  श्वेता सिंह (LJP): तीसरे नंबर की आशा, वोट शेयर लगभग 19%।

संदेश विधानसभा सीट के प्रमुख मुद्दे और रणनीति

  •  शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी
  •  ग्रामीण विकास और रोजगार के अवसर
  •  चुनाव में बूथ मैनेजमेंट और मतदाता जागरूकता

नोट: 2025 का चुनाव इस सीट पर फिर से त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में रोमांचक होने की संभावना है, क्योकि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी यहां दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान