पटना में महिला पुलिस की घर से मिली लाश, कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप

Published : May 31, 2025, 06:27 PM IST
mahila police

सार

Patna News: पटना के परसा बाजार में महिला कांस्टेबल कनक प्रिया का शव मिला। पति का कहना है आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।

Bihar Crime News: राजधानी पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में एक घर से महिला कांस्टेबल का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला कांस्टेबल डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात थी। महिला कांस्टेबल के माता-पिता ने कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

हत्या या आत्महत्या

मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान पुलिस कांस्टेबल प्रभात कुमार की पत्नी कनक प्रिया के रूप में हुई है। प्रभात कुमार पटेल भवन में डायल 112 में तैनात हैं। महिला कांस्टेबल के पति ने बताया है कि फोन पर किसी से बात करने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह गुस्से में आकर कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बहन ने लगाया आरोप

इसके बाद प्रभात कुमार ने घटना की जानकारी परसा बाजार थाने को दी। मृतका के माता-पिता ने पति प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बहन का आरोप है कि कनक प्रिया का पति प्रभात अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि कनक प्रिया मूल रूप से गया की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2020 में प्रभात से हुई थी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nitish Kumar ने PM Modi का जिक्र कर विपक्ष को दी चेतावनी! देखें पूरा बयान
रसगुल्ला कम पड़ते ही शादी बनी जंग का मैदान