
Wazirganj Assembly Election 2025: भाजपा ने वजीरगंज विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीरेन्द्र सिंह जीत कर कमल खिला दिया है। 94 हजार से अधिक वोट लाकर सीट अपने नाम किया।
वजीरगंज सीट पर कुल 2,80,347 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 52% और महिलाएं 47% हैं। यहां अनुसूचित जाति के मतदाता 30% से अधिक हैं, जो हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यादव, भूमिहार और मुस्लिम वोटर भी चुनावी गणित में अहम हिस्सा रखते हैं।
वर्तमान विधायक बीरेंद्र सिंह (भाजपा) राजनीति में स्थायी चेहरा बन चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह और शशि शेखर सिंह भी लगातार मुकाबले में रहे हैं। प्रत्याशियों की संपत्ति करोड़ों में है, वीरेंद्र सिंह पर दो आपराधिक केस हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर शिक्षा, रोजगार, कृषि कर्ज, सड़क और बिजली जैसी समस्याएं अब भी चुनावी मुद्दा बनी हुई हैं।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।