छत्तसीगढ़ के 4 राक्षस: प्रिंसिपल-टीचर और हेडमास्टर, 11वीं की छात्रा से किया रेप

Published : Nov 27, 2024, 02:44 PM IST
Chhattisgarh

सार

एमसीबी जिले में 11वीं की छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और डिप्टी रेंजर ने गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले से ऐसी शर्मनाक खबर सामने आई है, जिसने शिक्षक जैसे गरिमायी पद को कलंकित कर दिया है। यहां 11वीं की छात्रा से स्कूल के प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और डिप्टी रेंजर ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं इन दरिदों ने पीड़ित बच्ची का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करके दोबारा यह हैवानियत की। वहीं पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।

परीक्षा में अच्छे नंबर के बहाने छात्रा को घर ले गए टीचर

दरअसल, यह घटना एमसीबी जिले के जनकपुर थाना इलाके का है। जिसे दरिदों ने 15 नंबवर को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि नाबलिग लड़की पास की दुकान पर फोटो कॉपी कराने के लिए पहुंची थी। जहां उसे स्कूल के हेडमास्टर रावेन्द्र कुशवाहा (48) मिले, वह उसे पढ़ाई करवाने के बहाने अपने साथ ले गए...कहा वह उसे अच्छे से गाइड करेंगे, जिससे उसके परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50) के घर ले गए और फिर देवगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा (55) को बुला लिया। कुछ देर बाद डिप्टी रेंजर भी आ गया। चारों ने मासूम के साथ बारी-बारी हैवानियत की।

छात्रा का एक सप्ताह बाद दूसरी बार दरिंदों ने किया गैंगरेप

बता दें कि गैंगरेप करते वक्त आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर चारों ने 22 नवंबर की शाम फिर गैंगरेप किया। बताया जाता है कि पीड़िता इस दौरान पास की दुकान में सामान लेने जा रही थी, तब कुशल सिंह परिहार उसे रास्ते में मिल गया और उसे धमकी देकर अपनी बाइक पर बैठाया और डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह के घर ले गया, जहां ब्लैकमेल करके उसका दोबारा छात्रा से गैंगरेप किया।

एसपी-टीआई ने लिया एक्शन और विभाग ने किया निलंबित

दो बार गैंगरेप के बाद छात्रा काफी डरी-सहमी थी, कुछ दिन तो उसने किसी से कोई बात नहीं की और गुमसुम रहने लगी। फिर अपनी मां को जब पूरी आप-बीती बताई उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ 26 नवंबर को जनकपुर थाने पहुंची और चारों के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज कराया। मामले पर जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना अधिकारी को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसेक बाद जनकपुर थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने मामले को गंभीरता से लिया और आनन-फानन में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी लेते हुए विभाग ने चारों को नौकरी से निलंबित कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें-भीलवाड़ा शर्मसार: एक के साथ घूमने निकली लड़की, लेकिन 4 दोस्तों ने कर दी हैवानियत

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Naxal Rehabilitation: आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार प्रशिक्षण, पुनर्वास नीति से बदल रही जिंदगी
Korba World Record: 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर, स्वच्छता शपथ से कोरबा ने बनाया गोल्डन बुक रिकॉर्ड