Dy CM विजय शर्मा ने नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी धाम के लिए बस को दिखाई हरी झंडी

Published : Oct 05, 2024, 11:33 AM IST
CG-Deputy-CM-Vijay-Sharma-flagged-off-the-bus-of-devotees-going-for-darshan-of-Dongargarh-Maa-Bamleshwar

सार

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के अवसर पर रायपुर के काली माता मंदिर से श्रद्धालुओं की बस को मां बम्लेश्वरी धाम दर्शन के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

रायपुर 05 अक्टूबर 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को काली माता मंदिर, रायपुर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले कई वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में कुपोषण पर बड़ा एक्शन, CM विष्णु देव साय ने UNICEF के साथ तय किया नया रोडमैप