नए आशियाने में CM विष्णु देव साय: नवरात्रि पर किया गृह प्रवेश

Published : Oct 06, 2024, 10:09 AM IST
Vishnu-Deo-Sai-entered-the-new-Chief-Ministers-residence-in-Nava-Raipur-after-offering-prayers-with-rituals

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवा रायपुर स्थित अपने नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और माँ का आशीर्वाद लिया।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh News: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने सराहा छत्तीसगढ़ का महिला आजीविका मॉडल, अजा परियोजना और पिंक दीदी योजना की तारीफ की
Sushasan Tihar Update: चिचिरदा समाधान शिविर में 450 समस्याओं का मौके पर समाधान, राशन कार्ड, आवास और स्पोर्ट्स किट का हुआ वितरण