CM विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा

Published : Oct 04, 2024, 03:41 PM IST
Vishnu-Deo-Sai-prayed-to-Maa-Danteshwari-at-Bastar

सार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दंतेवाड़ा दौरे के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

रायपुर, 04 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, एसपी श्री गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
Independence Day 2026: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बस्तर के वीर जवानों को किया नमन, 141 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड