छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का ऐलान: विष्णुदेव साय होंगे राज्य में बीजेपी सरकार के मुखिया

Published : Dec 10, 2023, 03:35 PM ISTUpdated : Dec 10, 2023, 05:34 PM IST
Vishnu Dev Sai

सार

रायपुर में बीजेपी कार्यालय पर हुई विधायक दल की मीटिंग में रविवार को यह फैसला दिया गया।

Chhattisgarh BJP Government new Chief Minister announced: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। विष्णुदेव साय को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। विष्णुदेव साय, राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। रायपुर में बीजेपी कार्यालय पर हुई विधायक दल की मीटिंग में रविवार को यह फैसला किया गया। पार्टी के पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल, दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों ने अपना नेता चुना।

संघ से गहरा जुड़ाव

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर आदिवासी चेहरा हैं। आरएसएस से काफी अर्से तक जुड़े रहे विष्णुदेव साय काफी अनुभवी नेताओं में शुमार रहे हैं। वह राज्य भाजपा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वह राज्य भाजपा के तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। विष्णुदेव साय की राजनैतिक यात्रा सरपंच से शुरू होकर मुख्यमंत्री तक पहुंची। वह मध्य प्रदेश में 1990 से 1998 तक एमएलसी रहे हैं। विष्णुदेव साय पहली बार 1999 में राजगढ़ से सांसद चुने गए। इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में भी चुने गए। 2014 में चौथी बार सांसद बनने के बाद उनको मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। वह कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार से विधायक हैं।

आदिवासी समाज को साधने की कोशिश

विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद देकर बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए बड़ा दांव चला है। छत्तीसगढ़ में ओबीसी आबादी के बाद सबसे अधिक आदिवासियों की संख्या है। राज्य में आदिवासी समुदाय करीब 32 प्रतिशत है। सरगुजा और बस्तर क्षेत्र की 26 सीटों पर आदिवासी वोटर्स का प्रभाव है। सरगुजा में 14 तो बस्तर की 12 सीटों पर आदिवासी वोटर्स जीत-हार तय करते हैं।

बीजेपी को मिली है बड़ी कामयाबी

राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीती है। जबकि बीते विधाानसभा चुनाव 2018 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही है।

यह भी पढ़ें:

बगिया गांव के सरपंच से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तक का कैसा रहा विष्णुदेव साय का सफर

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़
कौन हैं रायपुर की DSP मैडम, जिनके इश्क में बर्बाद हो गया करोड़पति