हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया मदद का ऐलान 11 करोड़ की सहायता

Published : Aug 18, 2023, 12:48 PM IST
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

सार

बीती दिनों हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। आपदा में पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम सभी छत्तीसगढ़वासी इस विपदा में हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं। 

रायपुर, 18 अगस्त, 2023। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।

सीएम बघेल ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से फोन पर की बात

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी।  बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार