DA Hike: इस स्टेट के कर्मचारियों को सरकार का दीवाली गिफ्ट,महंगाई भत्ता 4% बढ़ा

Published : Oct 16, 2024, 02:54 PM IST
Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai

सार

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जानिए इसका फायदा आपको कब मिलेगा।

रायपुर। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सीएम ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। ऐसे में अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा, जो अब तक 46 फीसदी था।

कब मिलेगा फायदा?

राज्य कर्मचारियों को यह फायदा 1 अक्टूबर से मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से राज्य कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे हैं। अब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी करके उसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर कर दिया है। विष्णुदेव सरकार ने दीपावली के मौके पर कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।

7 महीने बाद फिर बढ़ा महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि मार्च महीने में राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी, जिससे उनका भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया था। इसे 01 मार्च से लागू किया गया था। उस दौरान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की लंबित अंतिम किस्त देने की भी घोषणा की थी। करीब 7 महीने बाद एक बार फिर राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है और अब उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगा DA

इससे पहले राज्य कर्मचारियों को उम्मीद थी कि रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार उनका महंगाई भत्ता बढ़ाएगी, लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब राज्य सरकार ने उन्हें दीपावली के मौके पर यह तोहफा दिया है। राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर उसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर करने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई है। कर्मचारी सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में लिया गया फैसला बता रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें...

कलेक्टर-SP ने तेलासीपुरी धाम में गुरुदर्शन मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव