मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धमतरी जिले के मुकुंदपुर हेलीपेड पर आगमन पर गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत

Published : Sep 11, 2023, 05:17 PM IST
Bhupesh-Baghel-at-Dhamtari

सार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण हेतु नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर हैलीपेड पहुँचे।

रायपुर, 11 सितम्बर, 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण हेतु नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर हैलीपेड पहुँचे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू साथ आए। हेलीपैड पर सिहावा विधायक और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव,महापौर नगर पालिक निगम, धमतरी श्री विजय देवांगन, अध्यक्ष दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड श्री मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री निशु चंद्राकर, श्री शरद लोहना, आईजी श्री आरिफ शेख, कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्री बघेल आज रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगें।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार