अग्निवीर की दौड़ में पास होने के बाद हार गया जिंदगी से जंग, क्या है पूरा मामला?

Published : Dec 10, 2024, 03:00 PM IST
Agniveer soldiers

सार

रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान एक युवक की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक मौत हो गई। युवक सिकलसेल से पीड़ित था। मुख्यमंत्री ने 10 लाख की सहायता राशि की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बोईरदादर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान दुखद घटना घटी। 9 दिसंबर 2024 को रायपुर जिले के अभनपुर के ग्राम खोरपा निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार साहू ने 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। दौड़ के तुरंत बाद बायोमेट्रिक जांच से पहले वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। उसे फॉरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।

सांस लेने में दिक्कत

स्थानीय मेडिकल टीम ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और पाया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था और होश में होने के बावजूद वह पूरी तरह होश में नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत और गंभीर हो गई। उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन इलाज के बावजूद रात 11:35 बजे उसकी मौत हो गई।

युवक पहले से सिकलसेल बीमारी से पीड़ित था

डॉक्टरों और परिजनों के अनुसार मनोज कुमार साहू पहले से ही सिकलसेल बीमारी से पीड़ित था। 10 दिसंबर 2024 को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को भेज दिया गया। रायगढ़ जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है, साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है और परिजनों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया है।

ये भी पढे़ं

चिरमिरी में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का लोकार्पण, CM साय ने की बड़ी घोषणाएं

नक्सलियों का आतंक, 2 महिलाओं की निर्मम हत्या, पति के सामने ही काट दिया गला

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार