चलती बाइक पर लड़के की गोद में बैठकर लड़की ने किया रोमांस, लोग बोले-सारी बेशर्मी पार कर दी

Published : Jan 22, 2023, 05:46 PM IST

बेर्शमी की सारी हदें पार कर देने वाला एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सामने आया है। जहां एक कपल के चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़की लड़के की गोद में बैठकर  किस करती नजर आ रही है।

PREV
15


दुर्ग (छत्तसीगढ़) . आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस को चलती कार या बाइक पर रोमांस करते देखा होगा। उनके लिए यह आम बात है। लेकिन छत्तसीगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसका विडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर अश्लील हरकतें करते हुए रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उनके आगे-पीछे काफी लोग चलते रहे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।

25

दरअसल, खुलेआम सड़कों पर रोमांस करने का यह मामला दुर्ग शहर का ही बताया जा रहा है। जहां बाइक पर लड़के की गोद में लड़की बैठी हुई है। यानि लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है। वह खुलेआम लड़के को गले लगाकर उसे किस देते हुए नजर जा रही है। यह कपल इसी तरह एक-दूसरे से प्यार करते हुए पूरे शहर में घूमता रहा। ना तो उन्हें किसी का डर सताया और ना ही कोई शर्म आई।

35

बता दें कि इस कपल को खुलेआम दौड़ती बाइक पर रोमांस करते हुए जिस किसी ने देखा वह हैरान रह गया। लोगों ने कहा-सड़क पर इस तरह की हरकतें करना बहुत ही शर्मनाक है। कपल के ऐसी हरकतों का छोटो बच्चों पर भी गलत असर पड़ेगा। यह सामाजिक रूप से घिनौना काम है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार उनके खिलाफ कार्रवाई करे। ताकि अब वह ऐसा करने से पहले 100 बार सोंचे।
 

45

ये कपल खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। वहीं मामले का जांच कर रहे दुर्ग के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने इस केस की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा- कोई भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और फोर व्हीलर चालक बिना सीटबेल्ट के गाड़ी चलाते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।

55

फिल्मी अंदाज में चलती बाइक पर रोमांस करने का वीडियो सामने आया इंटरनेट पर वायरल हो गया। बता दें कि जिस वक्त कपल यह सब हरकतें कर रहा था तो कुछ युवक दूसरी बाइक से उनका पीछा कर वीडियो बना रहे थे। उन्होंने इस पल को अपने मोबाइल में कैदकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Recommended Stories