छत्तसीगढ़ के क्रूर माता-पिता से मिलिए, जिन्होंने अपने 4 साल के बेटे की कर दी हत्या

Published : Feb 04, 2024, 05:29 PM ISTUpdated : Feb 04, 2024, 05:30 PM IST
Durg News

सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक माता-पिता इतने क्रूर निकले की उन्होंने अपने ही 4 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मौत के  घाट उतार दिया। मासूम को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां इतनी क्रूर बन गई कि उसने अपने पति के साथ मिलकर 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी। बता दें कि मासूम बच्चे की हत्या करने वाला पिता तो सौतेला था, पर मां तो उसकी सगी थी, जिसने 9 महीने कोख में रखकर उसे जन्म दिया था। लेकिन उसने ही अपनी संतान को मार डाला।

बेटे को जानवरों की तरह पीटते रहे दोनों

दरअसल, यह शॉकिंग घटना दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला ने अपने दूसे पति के साथ मिलकर बेटे को जानवरों की तरह लात-घूसों से इतनी पीटा की मासूम ने दम तोड़ दिया। बता दें कि महिला और उसका पति दो बेटों के साथ किराए के घर में रहते थे। बताया जाता है कि मृतक बच्चे को उसका सौतेला पिता पसंद नहीं करता था। आरोपी बच्चे के साथ आए दिन मारपीट करता था। 31 जनवरी की रात पति-पत्नी ने बच्चे के साथ जमकर मारपीट की थी। दो दिन तक बच्चे के पेट में दर्द हुआ और तीसरे दिन उसने दम तोड़ दिया।

पत्नी से दो साल छोटा है उसका दूसरा पति

पुलिस ने मां-बाप को हत्या के आरोप में गिरफ्तार लिया है। दोनों को फिलहाल जेल भेजा गया है। दुर्ग के एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान गायत्री साहू के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 28 साल है। वहीं उसके दूसरे पति आरोपी शख्स का नाम मनप्रीत सिंह है, जो महिला से दो साल छोटा यानि 26 साल का है।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Chhattisgarh Lakhpati Didi Yojana: सुकमा में 5860 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था