जल जीवन मिशन: नेशनल टीम ने छत्तीसगढ़ में किया संचालित कार्यों का अवलोकन

Published : Aug 30, 2023, 11:05 AM IST
 jal jeevan mission

सार

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी कड़ी में जल जीवन मिशन की राष्ट्रीय टीम ने राजनांदगांव जिले के 16 गांव में संचालित कार्यों का अवलोकन किया।

रायपुर, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी कड़ी में जल जीवन मिशन की राष्ट्रीय टीम ने राजनांदगांव जिले के 16 गांव में संचालित कार्यों का अवलोकन किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के श्री कुलदीप कुमार एवं श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम द्वारा जिले के ग्राम बघेरा, देवादा, मुड़पार, मासूल, मानपुर, गिरगांव, दीवानझीटिया, गोडऱी, ओडारबंध, मलाईडबरी, भंवरमरा, केशला, टप्पा, गाटाटोला, भैंसातरा और जोगीदल्ली में जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली।

हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए महिलाओं की बनी है टीम

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम ने ग्राम पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए बनायी गयी ग्राम जल स्वच्छता समिति के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल की जांच हेतु बनी महिलाओं की टीम जल बहिनियों ने टीम को जल की गुणवत्ता का परीक्षण कर दिखाया। राष्ट्रीय टीम ने जल की उपयोगिता के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए और गांवों के कुल घरों में जेजेएम के तहत लगाए गए नल कनेक्शन की संख्या, ग्रे-वाटर प्रबंधन के निस्तारण, संचालन एवं रख-रखाव हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण अंतर्गत दिए गए मानव संसाधन की जानकारी तथा शासन द्वारा प्राप्त राशि के आय-व्यय की विस्तृत जानकारी ली।

समय-समय पर फील्ड पर जाकर किया जाता है निरीक्षण

टीम ने जमीनी स्तर पर मिशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों से ली जाने वाली अंशदान राशि को ग्राम जल स्वच्छता समिति के खाते में समय-समय पर जमा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय टीम द्वारा फील्ड में हर घर जाकर पानी की मात्रा जांच की गयी एवं ग्रामीणों से चर्चा कर जल जीवन मिशन योजना की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया और जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कुछ स्थानों पर आ रहे कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा, विजिट के नोडल अधिकारी सुश्री पलक कोठारी, प्रिया सोनी एवं अन्य उप अभियंता, जिला समन्वयक, टीपीआई, ठेकेदार तथा ग्रामों के सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार