Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य की मितानिन बहनों को मिलेगा आनलाइन मानदेय भुगतान

Published : Jun 24, 2024, 05:39 PM IST
Chhattisgarh-Mitanin-sisters-will-get-online-honorarium-payment

सार

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को सौगात देते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना की तरह हर माह मितानिनों के बैंक खाते में जाएगा मानदेय। यह घोषणा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिन बहनों के सामने की।

रायपुर, 24 जून 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की लाखों मितानिन बहनों को एक बड़ी सौगात देने की बात कही है। CM साय ने कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त रखने में मितानिन बहनों का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में उनका खयाल रखना राज्य का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिन बहनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raigarh News: रिंग रोड से ऑक्सीजोन तक, 600 करोड़ से बदलेगा शहर का नक्शा
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल