रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, CM विष्णु देव साय बोले- तिरंगा हमारी आन-बान-शान

Published : Aug 15, 2025, 12:13 AM IST
Vishnu-Deo-Sai-tiranga-yatra

सार

CM विष्णु देव साय ने रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए तिरंगे को एकता, सम्मान और शक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में बदलाव, ‘विकसित छत्तीसगढ़’ विजन और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील की।

रायपुर। CM विष्णु देव साय ने कहा- 'तिरंगा यात्रा सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं है, यह राष्ट्रभक्ति का महापर्व है, जो भारत की यूनिटी, अखंडता और संप्रभुता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और हर नागरिक को इसके सम्मान और रक्षा के लिए संकल्पित रहना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से और मजबूत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘भारत माता की जय’ और ‘छत्तीसगढ़ महतारी की जय’ के नारों के साथ लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र बन रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे जवानों के साहस और पराक्रम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है, जिसने तिरंगे की शान को और बढ़ाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बीते डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों का प्रभाव खत्म किया है। जहां पहले लाल झंडा लहराता था, वहां आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। कई गांवों में सालों बाद रिपब्लिक डे पर फिर से तिरंगा फहराया गया है, जिसने शांति, विकास और सुरक्षा का मैसेज दिया।

विकसित भारत 2047 और ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन

CM विष्णु देव साय ने कहा- 'तिरंगे का मान तब बढ़ेगा जब हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। PM मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के टारगेट के तहत छत्तीसगढ़ ने भी ‘विकसित छत्तीसगढ़’ को अपना लक्ष्य बनाया है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ विजन डॉक्यूमेंट बनाया गया है, जिसमें राज्य के समग्र विकास का रोडमैप है। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत और प्रधानमंत्री के आह्वान पर रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक भवन से तेलीबांधा तक हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय खुद शामिल हुए और हजारों नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

रायपुर के MP बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा को हमारा मान, अभियान और पहचान बताया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में पूरे भारत में तिरंगा यात्राएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर लगातार बढ़ रहा है। यह तिरंगा यात्रा उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने इसकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस मौके पर विभिन्न सैन्य अभियानों में योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान और ताकत है, जो हमें एकजुट करता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा है।

यात्रा में विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंद कुमार साहू, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस