CM विष्णु देव साय से मिले केंद्रीय मंत्री दुर्गा दास उइके, आदिवासी विकास पर हुई चर्चा

Published : Jul 12, 2025, 06:23 PM IST
Vishnu Deo Sai meet Union Minister of State for Tribal Affairs Durga Das Uikey

सार

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर चर्चा की।

रायपुर। भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय अंचलों में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी तथा इन क्षेत्रों में भारत सरकार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने भी जनजातीय कल्याण हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य के प्रयासों की सराहना की।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bastar Naxal Rehabilitation: आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार प्रशिक्षण, पुनर्वास नीति से बदल रही जिंदगी
Korba World Record: 20 मिनट में 15500 हस्ताक्षर, स्वच्छता शपथ से कोरबा ने बनाया गोल्डन बुक रिकॉर्ड