AAP-BJP में घमासान, CAG रिपोर्ट पर हंगामा, आर्थिक सर्वे गायब होने पर बवाल

Published : Mar 24, 2025, 08:21 PM IST
Delhi Chief Minister Rekha Gupta (Photo: ANI)

सार

दिल्ली बजट सत्र (Delhi Budget Session) में CAG रिपोर्ट पर BJP का AAP पर हमला, आतिशी (Atishi) ने आर्थिक सर्वे (Economic Survey) गायब होने पर सरकार को घेरा। जानिए पूरा विवाद। 

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में बजट सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) पर कैग (CAG) रिपोर्ट पेश की जिसमें AAP सरकार पर वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे। उधर, नेता प्रतिपक्ष आतिशी (Atishi) ने आर्थिक सर्वे (Economic Survey) के गायब होने पर बीजेपी सरकार को घेरा।

CAG रिपोर्ट पेश, DTC को लेकर आप पर बीजेपी का हमला

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने CAG रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में गड़बड़ियों की ओर इशारा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, AAP सरकार के कार्यकाल में DTC के बस बेड़े में कमी आई और वित्तीय नुकसान हुआ। भाजपा विधायक हरीश खुराना ने पूर्ववर्ती आप सरकार को डीटीसी के कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आप सरकार की गलत नीतियों ने दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को कमजोर किया।

AAP का पलटवार – आर्थिक सर्वे कहां है?

आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए आर्थिक सर्वे (Economic Survey) पेश न करने पर सवाल उठाए। विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि बजट से पहले आर्थिक सर्वे पेश किया जाता है लेकिन BJP सरकार ने इसे पेश नहीं किया। उन्होंने कहा: मुख्यमंत्री कह रही हैं कि ऑडिट रिपोर्ट नहीं आई इसलिए आर्थिक सर्वे पेश नहीं किया गया जो पूरी तरह गलत है। जब हमने इस पर सवाल उठाया तो हमें विधानसभा में चर्चा करने से रोक दिया गया। सवाल यह है कि सरकार आर्थिक सर्वे पेश क्यों नहीं कर रही?

क्या छिपा रही है BJP सरकार?

आतिशी ने सीधा सवाल किया कि CM रेखा गुप्ता ने आर्थिक सर्वे पढ़ा भी है या नहीं? आर्थिक सर्वे सदन में क्यों नहीं पेश किया गया? बजट की तैयारी बिना आर्थिक सर्वे के कैसे हो सकती है?

दिल्ली बजट सत्र: BJP के लिए परीक्षा की घड़ी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। यह सत्र भाजपा सरकार के लिए अहम है जिसने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद वापसी की है।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी
BREAKING: दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP की जबरदस्त जीत, 7 सीटों पर कब्ज़ा