
AAP MLAs resignation: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) से ठीक 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। आप के 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। ये सभी वे विधायक हैं जिन्हें इस बार टिकट नहीं मिला। इन विधायकों की जगह पार्टी ने नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। वोटिंग के कुछ दिन पहले इन इस्तीफों से सत्ताधारी दल कैसे उबरेगा, इसको लेकर पार्टी के रणनीतिकार भी परेशान हैं।
मेहरौली सीट से नरेश यादव AAP के उम्मीदवार थे। लेकिन उनका टिकट महेंद्र चौधरी (Mahender Chaudhary) को दे दिया गया। पंजाब की एक अदालत (Punjab Court) ने उन्हें दिसंबर में कुरान अपमान मामले (Quran Desecration Case) में दोषी करार दिया था। नरेश यादव को दो साल की सजा सुनाई थी। AAP ने अपनी पांचवीं सूची (AAP Candidates List) जारी करते हुए उनके स्थान पर नया उम्मीदवार उतारा।
इस्तीफा देने वाले सभी विधायक वर्तमान में दिल्ली सरकार का हिस्सा थे लेकिन टिकट न मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसे AAP के भीतर बगावत के संकेत (AAP Crisis) के तौर पर देखा जा रहा है। AAP पहले से ही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से जुड़े ED-CBI मामलों (ED CBI Investigation) के कारण मुश्किल में थी। अब चुनाव से ठीक पहले 7 विधायकों का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा सियासी संकट (AAP Political Crisis) साबित हो सकता है।
टीनएजर्स में शारीरिक संबंध का बदलता पैटर्न, इन टॉप 5 शहरों का चौकाने वाला आंकड़ा
चाइनीज AI DeepSeek की भारत क्यों कर रहा तारीफ, अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान
विपक्षी दल भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) इसे AAP की आंतरिक कलह बताकर चुनावी हथियार बना सकते हैं। माना जा रहा है कि इस्तीफा देने वालों में कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों (Delhi Assembly Seats) पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इस बीच 7 विधायकों के इस्तीफे ने AAP को डिफेंसिव मोड में ला दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी इसे कैसे संभालती है। आम आदमी पार्टी 2013 में पहली बार दिल्ली की सत्ता में आई थी, उसके बाद से वह लगातार सत्ता में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:
मणिपुर हिंसा में खालिस्तानी साजिश? SFJ का नया षड्यंत्र क्या है?
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।