Delhi Budget: रेखा गुप्ता ने पहली बार पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, जानें प्रमुख घोषणाएं

दिल्ली सरकार ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट। शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी पर रहेगा फोकस। महिलाओं के लिए भी खास घोषणाएं!

Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य का 1 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पिछले बजट से 31.5% अधिक है।

भाजपा सरकार ने 27 साल बाद पेश किया दिल्ली का बजट

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी को 27 साल बाद दिल्ली में बजट पेश करने का मौका मिला है। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के 24 मार्च से 28 मार्च 2025 तक चलने की संभावना है। जरूरत हुई तो इसमें विस्तार किया जाएगा।

Latest Videos

 

 

दिल्ली बजट की प्रमुख घोषणाएं

  • बजट में पूंजीगत व्यय दोगुना कर 28,000 करोड़ रुपए किया गया है।
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 2,144 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 
  • पात्र महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने के लिए 5,100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 1,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • दिल्ली की झुग्गी झोपड़ियों में 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी। यहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती और पौष्टिक भोजन मिलेगा।
  • दिल्ली में मौजूद झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
  • जल आपूर्ति और स्वच्छता प्रणाली के सुधार पर 9 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। नई वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। सीवर लाइनों का विस्तार होगा।
  • "व्यापारी कल्याण बोर्ड" का गठन होगा।
  • हर दो साल में 'Global Investment Summit' आयोजित किया जाएगा।
  • STP की मरम्मत और अपग्रेड करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित।
  • पुरानी सीवर लाइनों को बदलने के लिए 250 करोड़ रुपए आवंटित।
  • सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपए आवंटित।
  • नए 'CM Shri schools' खोले जाएंगे। 100 करोड़ रुपए आवंटित।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 6,874 करोड़ रुपए आवंटित। स्वास्थ्य कल्याण केंद्र स्थापित होंगे। 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का विस्तार होगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

Waqf Amendment Bill: Lok sabha में कल 12 बजे पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, क्या बोले Kiren Rijiju
Rajysabha में Ramji Lal Suman की सुरक्षा पर क्या बोले Ramgopal Yadav ? Kharge का भी मिला साथ
कट्टर दुश्मन देश चीन-जापान और कोरिया क्यों आ गए साथ? Abhishek Khare
West Bengal के South 24 Parganas में बड़ा हादसा, 6 लोगों की गई जान, अब ऐसा है माहौल
PM Modi ने Hyderabad House में Chile के राष्ट्रपति Gabriel Boric से की मुलाकात