रेखा गुप्ता के साथ ये क्या हो रहा, थप्पड़ कांड के बाद सलवार पहन आया मर्द, वीडियो

Published : Aug 22, 2025, 05:55 PM IST
Rekha Gupta event ruckus

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहीं थी। इस कार्यक्रम में एक व्यक्ति महिला की तरह सलवार समीज पहनकर चला आया। वह कोई गड़बड़ी करता इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

CM Rekha Gupta Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही। बुधवार को उनपर हमला हुआ। शुक्रवार को उनके कार्यक्रम में अजीबोगरीब घटना घटी। सीएम गांधी नगर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। सलवार कुर्ता पहनकर एक आदमी वहां पहुंच गया। गनीमत रही कि पहले हुए थप्पड़ कांड के बाद सतर्क पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारी पकड़कर सलवार कुर्ता पहने आदमी को ले गए

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए फुटेज में पुलिस अधिकारी सलवार कुर्ता पहने एक व्यक्ति को ले जाते दिख रहे हैं। उस पर कार्यक्रम में गड़बड़ी फैलाने का संदेह है। अधिकारियों के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति ने भी व्यापारियों से बहस की थी। उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद उसे मौके से हटा दिया गया।

 

 

बुधवार को रेखा गुप्ता पर हुआ था हमला

बता दें कि बुधवार को सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। वह सिविल लाइंस स्थित अपने घर में जन सुनवाई कर रहीं थीं तभी एक आदमी ने हमला कर दिया था। उसने सीएम को थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचा। हमलावर चाकू लेकर आया था। गुप्ता के ऑफिस ने इसे "उनकी हत्या की एक सुनियोजित साजिश" बताया। इस घटना के बाद रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ाकर जेड कैटेगरी की कर दी गई। पुलिस ने अभी तक शुक्रवार की घटना के पीछे के मकसद की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- संसद भवन सुरक्षा चूक: युवक दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंचा, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, पूछताछ जारी

हमलावर की पहचान 41 साल के सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई के रूप में हुई है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने खुलासा किया कि उसके खिलाफ चाकू से हमला करने सहित पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह दो दिन पहले दिल्ली आया था। उसने मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय की रेकी की थी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी हरकतें देखी गई थीं।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी
BREAKING: दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP की जबरदस्त जीत, 7 सीटों पर कब्ज़ा