
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने करवाचौथ के अवसर पर मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने करवाचौथ पर्व को पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह परंपरा पारिवारिक रिश्तों की मजबूती और आपसी जुड़ाव को भी रेखांकित करती है।
आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सपरिवार करवाचौथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।
करवाचौथ का यह पावन पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और पूर्ण समर्पण का अनूठा प्रतीक है। यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की उस गहरी परंपरा को जीवंत करता है।
समस्त सुहागिनों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी का जीवन प्रेम, सौभाग्य और सुख-समृद्धि सदैव परिपूर्ण रहे।
#KarwaChauth
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 29, 2026
मुख्यमंत्री ने करवाचौथ के पावन अवसर पर सभी सुहागिनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन प्रेम, सौभाग्य और सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।