
शास्त्री पार्क। आजकल सच्चा प्यार बहुत कम लोगों को नसीब हो पाता है। ऐसे में जो लोग प्यार में धोखा खाते हैं वो गुस्से में कुछ भी कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। दिल्ली के शास्त्री पार्क से जुड़ा दिल दहला देने वाला केस सुनने को मिला है। अपनी पत्नी को 21 साल के रितिक वर्मा के साथ पकड़े जाने पर पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके नाखून भी उखाड़ दिए। बुरी तरह से घायल होने के बाद रितिक को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि ये सब आरोपी ने तब किया जब अपने घर में पत्नी को उसने रितिक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। ऐसे में गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी और रितिक दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इसके अलावा रितिक के चाचा ने कहा कि आरोपी ने मारने के साथ-साथ रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए। साथ ही उसे अलग-अलग तरह से भी पीड़ित किया। रितिक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए थे।
घटना के वक्त आरोपी पति सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए गया हुआ था। जब वो वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी और रितिक को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने रात के वक्त ही रितिक को अपने घर बुला लिया था। पुलिस को तुरंत ही इस मामले में जानकारी दे दी गई। घायल रितिक को उसके रिश्तेदार बाद में हॉस्पिटल ले गए। वहां पर करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। रितिक अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था, जोकि टेम्पो चलाने का काम किया करता था। रितिक को खोने के बाद उसके माता-पिता इस वक्त सदमे में है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।