
पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टिकरी बॉर्डर तक NH-9 (रोहतक रोड) के 12.4 किलोमीटर लंबे हिस्से के उन्नयन के लिए ₹359.63 करोड़ की मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 6-लेन मुख्य सड़क और सर्विस रोड को बेहतर बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली में NH-9 के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टिकरी बॉर्डर तक 12.4 किलोमीटर लंबे हिस्से के विकास के लिए ₹359.63 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 6-लेन मुख्य कैरिजवे के साथ सर्विस रोड का भी उन्नयन किया जाएगा। इसका मकसद सड़क की गुणवत्ता सुधारने के साथ इस पूरे कॉरिडोर पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाना है।
NH-9 यानी रोहतक रोड दिल्ली को बहादुरगढ़ और रोहतक से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय, क्षेत्रीय और औद्योगिक वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में सड़क का बेहतर होना पश्चिमी दिल्ली के लोगों के साथ हरियाणा से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
📢Delhi NCT🛣️
In NCT of Delhi, we have approved ₹359.63 crore for the upgradation of the 12.4-km, 6️⃣-lane main carriageway and service roads along NH-9, from Udyog Nagar Metro Station to Tikri Border.
NH-9 (Rohtak Road) is a key arterial corridor connecting Delhi with Bahadurgarh and Rohtak, serving major localities such as Punjabi Bagh, Peeragarhi, Nangloi, Mundka and Tikri Border. It carries substantial regional, suburban and industrial traffic, supporting economic activity across Delhi’s western periphery.
The project will transform the corridor through durable rigid pavement, seamless service road connectivity and improved junctions. These interventions will enhance road safety, reduce traffic congestion, ensure smoother and faster journeys, lower long-term maintenance requirements and strengthen connectivity between Delhi and neighbouring industrial and commercial hubs.
#PragatiKaHighway #GatiShakti
@PMOIndia @gupta_rekha @hdmalhotra @p_sahibsingh @yogenderchando1 @ManojTiwariMP @BansuriSwaraj @PKhandelwal_MP @RamvirBidhuri @kjsehrawat @BJP4Delhi @BJP4India
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 17, 2026
रोहतक रोड का यह हिस्सा पश्चिमी दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ता है। पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, नांगलोई, मुंडका और टिकरी बॉर्डर जैसे इलाके इसी कॉरिडोर पर निर्भर हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पीरागढ़ी, नांगलोई चौक, मुंडका और घेवर चौक से लेकर टिकरी बॉर्डर तक की कॉलोनियों, गांवों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। नांगलोई के व्यापारियों, मुंडका के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों और बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए यह सड़क काफी अहम है। बेहतर कनेक्टिविटी से रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय बचने की उम्मीद है।
नितिन गडकरी के मुताबिक, इस परियोजना के तहत सड़क को टिकाऊ बनाने के लिए मजबूत सीमेंट कंक्रीट (Rigid Pavement) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ सर्विस रोड की कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा और प्रमुख जंक्शनों का भी सुधार होगा।
इन कार्यों से सड़क की मजबूती बढ़ने के साथ बार-बार होने वाले रखरखाव की जरूरत भी कम होने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि NH-9 दिल्ली के पश्चिमी हिस्से का एक प्रमुख मार्ग है। यह सड़क स्थानीय यातायात के अलावा क्षेत्रीय और औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सड़क के उन्नयन से ट्रैफिक जाम कम करने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और यात्रियों के सफर को आसान बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही वाहनों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम और तेज हो सकेगी। इस कॉरिडोर के बेहतर होने से दिल्ली और आसपास के औद्योगिक एवं व्यावसायिक केंद्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा। खासतौर पर दिल्ली और हरियाणा के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी की घोषणा पर खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पश्चिमी दिल्ली को इतनी बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिलने को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टिकरी बॉर्डर तक 12.4 किलोमीटर सड़क के विकास के लिए ₹359.63 करोड़ की मंजूरी पश्चिमी दिल्ली के लाखों निवासियों के लिए बड़ी राहत है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क परियोजना से कॉलोनियों, गांवों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा। मजबूत कंक्रीट सड़क, बेहतर सर्विस रोड और सुधारे गए जंक्शन से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और सड़क पर सफर अधिक सुरक्षित बनेगा। रेखा गुप्ता के मुताबिक, इस परियोजना का लाभ केवल दिल्ली के स्थानीय निवासियों तक सीमित नहीं रहेगा। बहादुरगढ़ से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों और दोनों राज्यों के बीच कारोबार करने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में पश्चिमी दिल्ली को बड़ी सड़क परियोजना की सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का हृदय से आभार।
उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टीकरी बॉर्डर तक 12.4 किलोमीटर लंबे मार्ग के विकास के लिए ₹359.63 करोड़ की मंजूरी लाखों दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत है।
पीरागढ़ी, नांगलोई चौक, मुंडका और घेवरा मोड़ से लेकर टीकरी बॉर्डर तक की कॉलोनियों, गांवों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नांगलोई के व्यापारियों, मुंडका के श्रमिकों और बहादुरगढ़ आने-जाने वालों का सफर आसान होगा।
मजबूत कंक्रीट की सड़क, बेहतर सर्विस रोड और जंक्शन से जाम कम होगा, सफर सुरक्षित बनेगा और दिल्ली-हरियाणा के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी।
#ViksitDelhi
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 17, 2026
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।