Flight Delays: दिल्ली-मुंबई में बड़ा खतरा, फ्लाइट पकड़ने से पहले पढ़ लीजिए ये एडवाइजरी

Published : Jul 07, 2026, 05:19 PM IST
Flight Delays

सार

Airlines Travel Advisory : मंगलवार को इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इतना ही नहीं यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

नई दिल्ली : दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को हुई ज़ोरदार बारिश की वजह से फ्लाइट्स की आवाजाही में काफ़ी दिक्कतें आईं। इसके चलते इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने यात्रियों को चेतावनी दी है कि फ्लाइट्स में देरी हो सकती है और एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस ज़रूर चेक कर लें।

इंडिगों ने यात्रियों से की अपील

  • इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि राजधानी दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर पड़ा है और उनकी टीमें हालात पर करीब से नज़र बनाए हुए हैं।
  • एयरलाइन ने पोस्ट में कहा, “दिल्ली में खराब मौसम ने फ्लाइट्स के शेड्यूल पर असर डाला है। हम मौसम पर करीब से नज़र रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आराम से अपनी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”इंडिगो का पोस्ट यहां देखें
  • एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी फ्लाइट की ताज़ा जानकारी के लिए उसकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप देखते रहें। साथ ही, बारिश की वजह से ट्रैफिक धीमा हो सकता है, इसलिए एयरपोर्ट तक आने के लिए थोड़ा ज़्यादा समय लेकर चलें।
  • इंडिगो ने यह भी कहा, "यकीन मानिए, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद के लिए मौजूद हैं और पूरा सहयोग करेंगी। आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद।"

एयर इंडिया ने भी यात्रियों को को किया अलर्ट

  • वहीं, एयर इंडिया ने भी यात्रियों को आगाह किया कि खराब मौसम का असर दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ सकता है।एयरलाइन ने X पर अपनी एडवाइजरी में कहा, "खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर पड़ सकता है।"
    एयर इंडिया की एडवाइजरी
  • एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस ज़रूर देख लें। एयर इंडिया ने कहा, "एक आरामदायक यात्रा के लिए, हम अपने यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट का ताज़ा स्टेटस चेक करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।"
    स्पाइसजेट ने चेतावनी दी कि मुंबई और दिल्ली दोनों शहरों में भारी बारिश के कारण फ्लाइट्स की आवाजाही पर असर पड़ सकता है, जिसमें कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी शामिल हैं।
  • एयरलाइन ने कहा, “मुंबई (BOM) और दिल्ली (DEL) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी आने-जाने वाली फ्लाइट्स और उनसे जुड़ी दूसरी फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें।”
     
  • स्पाइसजेट का अलर्ट
    ये एडवाइजरी तब जारी की गईं जब मॉनसून की भारी बारिश ने दिल्ली और मुंबई के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया। एयरलाइंस ने यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने और फ्लाइट शेड्यूल में किसी भी बदलाव के बारे में जानकारी रखने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD ने 7, 8 और 9 जुलाई के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 7 जुलाई के पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही, दोपहर के बाद गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। (ANI)

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा! सड़कों पर उतरीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा और आसान
Delhi Monsoon Alert: दिल्ली में जलभराव पर CM रेखा गुप्ता का 'जीरो टॉलरेंस', अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश