
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के रूजवेल्ट हाउस में दोनों देशों के टॉप सैन्य अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हुई। इस खास कार्यक्रम में अमेरिकी पैसिफिक कमांड (USPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल पपारो, मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और कई अन्य वरिष्ठ भारतीय रक्षा अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "रूजवेल्ट हाउस में एडमिरल पपारो, गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और अन्य सम्मानित भारतीय रक्षा अधिकारियों की मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात है। USPACOM कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पपारो का यह दौरा भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी की बढ़ती ताकत को दिखाता है।"
It was a true pleasure to host Admiral Paparo, @GovGianforte, Chief of Defence Staff General N. S. Raja Subramani, Chief of the Army Staff General Dhiraj Seth, and other highly distinguished Indian defense officials, at Roosevelt House. 🇺🇸🇮🇳
@USPACOM Commander Adm. Samuel J. Paparo’s visit highlights the growing strength of the U.S.-India Major Defense Partnership.
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) October 7, 2026
आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए एडमिरल पपारो 3 अक्टूबर को 6 दिन के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे थे। अपने इस दौरे के दौरान, उन्होंने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के साथ भी बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने रणनीतिक सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
इस मुलाकात के बाद रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने भारत दौरे पर आए अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल पपारो से मुलाकात की। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"
इससे पहले, एडमिरल पपारो ने अपने दौरे में कई भारतीय रक्षा प्रमुखों से भी मुलाकात की थी। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात की जानकारी दी। राजदूत गोर ने 'X' पर लिखा, “भारत में एडमिरल सैमुअल पपारो की मेजबानी करना सम्मान की बात है। अमेरिका के सबसे प्रभावशाली सैन्य नेताओं में से एक, एडमिरल पपारो अमेरिकी पैसिफिक कमांड का नेतृत्व करते हैं। यह देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी भौगोलिक लड़ाकू कमान है, जो दुनिया के लगभग आधे हिस्से में फैले क्षेत्र में करीब 400,000 सैन्य और असैन्य कर्मियों की देखरेख करती है। एडमिरल पपारो ने भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ एयर मार्शल तरनदीप सिंह और अन्य वरिष्ठ भारतीय रक्षा अधिकारियों के साथ एक शाम बिताई। यह मुलाकात भारत-अमेरिका प्रमुख रक्षा साझेदारी की बढ़ती ताकत, महत्वाकांक्षा और महत्व को दर्शाती है।”
Honored to host Admiral Samuel Paparo in India. One of America’s most consequential military leaders, Admiral Paparo commands U.S. Pacific Command, the nation’s oldest and largest geographic combatant command, overseeing approximately 400,000 military and civilian personnel across a region spanning roughly half the globe. Admiral Paparo joined India’s Chief of Defence Staff, General N. S. Raja Subramani; Chief of the Army Staff General Dhiraj Seth; Vice Chief of the Air Staff Air Marshal Ashutosh Dixit; Chief of Integrated Defence Staff Air Marshal Tejinder Singh; and other senior Indian defense officials for an evening highlighting the growing strength, ambition, and importance of the U.S.-India Major Defense Partnership.
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) October 5, 2026
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।