Kalkaji Seat Results 2025: बीजेपी के रमेश बिधूड़ी कालकाजी सीट हारे, आतिशी ने दी शिकस्त

Published : Feb 08, 2025, 10:10 AM ISTUpdated : Feb 08, 2025, 08:00 PM IST
Kalkaji Seat results 2025

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट आप की नेता आतिशी ने जीत ली है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया। कांग्रेस की अलका लांबा तीसरे नंबर पर रहीं। 

Kalkaji Seat Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट की खूब चर्चा रही। इस सीट को आप नेता आतिशी ने जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया। आतिशी को जहां 52154 वोट मिले, वहीं बिधूडी को 48633 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की अलका लांबा को महज 4392 वोट ही मिले। बता दें कि चुनाव के दौरान रमेश बिधूड़ी अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं।

आतिशी पर जमकर बरसे थे रमेश बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी ने कहा "दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है। वह मार्लेना से सिंह बन गई हैं।" उन्होंने आतिशी को हिरणी भी कहा था। इन बयानों के चलते आतिशी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला था। ग्रेजुएट प्रोफेशनल रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। उन्होंने अपनी संपत्ति 19.94 करोड़ रुपए बताई है। उनपर 17.60 लाख रुपए कर्ज है।

Delhi Assembly Elections 2025 Result: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों का रिजल्ट

2020 में भी बीजेपी ने गंवाई थी कालकाजी सीट

2020 के विधानसभा चुनाव में आतिशी ने कालकाजी सीट जीता था। उन्हें 55,897 वोट मिले थे। 44 हजार से ज्यादा वोट लाकर भाजपा के धर्मबीर दूसरे स्थान पर थे। 2015 के चुनाव में कालकाजी सीट आप के अवतार सिंह ने जीता था। उन्हें 55 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। भाजपा के हरमीत सिंह 35 हजार से ज्यादा वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

ये भी देखें : 

Delhi Assembly Election Result 2025: मुस्तफाबाद सीट का रिजल्ट
Delhi Assembly Election Result 2025: ग्रेटर कैलाश सीट का रिजल्ट

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा रहस्यमयी चोरः CCTV में दिखी 'नकाबपोश महिला', लेकिन कहानी में था एक ट्विस्ट
10 फोटो में देखें एयरपोर्ट पर यात्रियों का संघर्ष, फुटपाथ पर सोने को मजबूर फ्लाइट वाले VIP